Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अपनी पत्नी की शादी अपने सौतेले भाई से करवाएगा सत्या, देगा प्यार की कुर्बानी

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जल्द ही सत्या सई और विराट की शादी करवाने वाला है। सत्या विराट का दिल रखने के लिए अपने प्यार की कुर्बानी दे देगा। 

    image

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' इस समय अनुपमा को कड़ी टक्कर दे रहा है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' का कहानी को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स काफी मेहनत कर रहे हैं। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में अब तक आपने देखा, शराब के नशे में सत्या अपनी कार का एक्सीडेंट कर बैठता है। सई की हालत देखकर सई घबरा जाती है। वहीं विराट नशे की हालत में सई के घर पहुंच जाता है। सई विराट की देखभाल करती है। सई और विराट को साथ देखकर अम्बा भड़क जाती है। गुस्से में अम्बा कुछ ऐसा करने वाली है जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता।

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे, अम्बा विराट को जेल भेज देगी। जेल में बैठकर विराट जानने की कोशिश करेगा कि नशे की हालत में उसने क्या हरकत की थी। दूसरी तरफ सत्या को होश आ जाएगा। सई सत्या से सच जानने की कोशिश करेगी। सत्या बताएगा कि उसे बीती रात की कोई घटना याद नहीं है। 

    विराट को भी सत्या की तरह कुछ याद नहीं आएगा। ऐसे में सई अकेले ही सबूत की तलाश में निकल जाएगी। सई सबूत तलाशने में पुलिस की मदद लेगी। पहले तो सई सत्या की कार को चेक करेगी। इस दौरान सई को पता चलेगा कि सत्या अकेले कार चला रहा था। जिसके बाद सई सीसीटीवी फुटेज चेक करवाएगी। फुटेज में सई देखेगी कि विराट एक्सीडेंट से पहले ही सत्या की कार से उतर गया था।

    सबूत हाथ में मिलते ही सई थाने पहुंच जाएगी। सई की मदद से विराट जेल से बाहर आ जाएगा। सई की ये हरकत सत्या और अम्बा को तीर की तरह चुभेगी। घर जाते ही सवि सई से विराट के साथ शादी करने के लिए कहेगी। सत्या सवि की सारी बातें सुन लेगा। सत्या समझ जाएगा कि सई अब भी विराट के साथ ही रहना चाहती है। ऐसे में विराट अपने प्यार को कुर्बान करते हुए सई और विराट की शादी करवा देगा। 

    Tags