Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सिर पर मौत का कफन बांधकर निकलेगा विराट, शादी करके भी बिन ब्याही मां कहलाएगी अम्बा

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में सई अम्बा की शादी करवाने वाली है। इसी बीच विराट एक नई आफत में पड़ने वाला है। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सिर पर मौत का कफन बांधकर निकलेगा विराट, शादी करके भी बिन ब्याही मां कहलाएगी अम्बा

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में इस समय खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है। लीप आने से पहले सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में लगातार बदलाव आ रहे हैं। अब तक सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में आपने देखा, सई और विराट विजेंद्र को ऑपरेशन करवाने के लिए राजी कर लेते है। हॉस्पिटल में सई विजेंद्र और अम्बा की मुलाकात करवाएगी। इस दौरान सई विजेंद्र और अम्बा के बीच की गलतफहमियों को दूर करेगी। इसी बीच सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी में एक और ट्विस्ट फैंस का इंतजार कर रहा है।

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड़ में विजेंद्र अम्बा से हर गलती के लिए माफी मांगेगा। ऑपरेशन करने से पहले सई विजेंद्र को अम्बा की मांग भरने के लिए कहेगी। इतना ही नहीं सई भवानी को भी अस्पताल में बुलाएगी ताकि वो अम्बा की शादी देख सके। पूरे परिवार के सामने विजेंद्र अम्बा की मांग में सिंदूर भरेगा। 

    सबके सामने शादी होते के बाद भी भवानी अम्बा को बिन ब्याही मां बताएगी। सई अम्बा और विजेंद्र की लव स्टोरी में खुद को और विराट को तलाशेंगी। सई इमेजिन करेगी कि विजेंद्र की तरह ही विराट की भी याददाश्त चली गई है। सई को एहसास होगा कि उसने विराट के साथ बहुत गलत किया है। वहीं विराट सई की यादों से परेशान हो जाएगा। 

    विराट फैसला करेगा कि वो सई को छोड़कर हमेशा के लिए चला जाएगा। विराट अपना ट्रांसफर करवा लेगा। सई और सत्या की नजदीकियां विराट को चुभने वाली हैं। इसी बीच विजेंद्र का ऑपरेशन हो जाएगा। ऑपरेशन के बाद अम्बा विजेंद्र को अपने घर ले जाएगी। यहां पर अम्बा और सत्या मिलकर विजेंद्र का ख्याल रखेंगे। 

    जाने से पहले विराट एक मिशन पर जाएगा। यहां पर विराट मौत का सामना करने वाला है। ये बात जानकर सई घबरा जाएगी। सई को पता चलेगा कि विराट शहर छोड़ने वाला है। अश्विनी सई से कहेगी कि उसे विराट को रोक देना चाहिए। 

    Tags