Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेरोजगार होते ही सवि की मां ने रचाई शादी? धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं ब्राइडल फोटोज

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में स्टार आयशा सिंह ने हाल ही में अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आयशा सिंह दुल्हन के लिबास में नजर आ रही हैं। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: बेरोजगार होते ही सवि की मां ने रचाई शादी? धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं ब्राइडल फोटोज

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की कहानी से आयशा सिंह का पत्ता साफ हो चुका है। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आयशा सिंह सई का किरदार निभा रही थीं। लीप के बाद आयशा सिंह के किरदार को खत्म कर दिया गया। सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से अलग होने के बाद से ही आयशा सिंह ने टीवी से दूरी बना रखी है। हालांकि आयशा सिंह सोशल मीडिया पर अब भी काफी एक्टिव हैं। हाल ही में आयशा सिंह ने अपनी तस्वीरें शेयर करके फैंस के होश उड़ा दिए हैं। दरअसल अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' की ये हसीना दुल्हन के लिबास में नजर आ रही है। 

    वायरल हो रही तस्वीरों में आयशा सिंह लाल रंग के लहंगे में पोज दे रही हैं। जिसके साथ आयशा सिंह ने गोल्ड ज्वैलरी कैरी की है। एक तस्वीर में तो आयशा सिंह घूंघट भी ओढ़े नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर फैंस को शक हो रहा है कि कहीं आयशा सिंह ने चोरीछिपे शादी तो नहीं कर ली है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत सोच रहे हैं।

    आयशा सिंह ने तो हाल ही में एक ब्राइडल फोटोशूट करवाया है। ये तस्वीरें इसी ब्राइडल फोटोशूट का हिस्सा है। तस्वीरों में आयशा सिंह बला की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस का कहना है कि अगर विराट सई का ये अंदाज देखेगा तो उसे फिर से प्यार हो जाएगा। हालांकि असल जिंदगी में सई और विराट की जरा भी नहीं बनती है। हाल तो ये है कि सई और विराट असल जिंदगी में एक दूसरे को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करते हैं। 

    गुम है किसी के प्यार में से बाहर होने के बाद खबर आई थी कि नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा दोनों ने ही आयशा सिंह को फॉलो करना बंद कर दिया है। इस खबर ने आयशा सिंह के फैंस के बीच खलबली मचा दी थी। 

    Tags