Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल जिंदगी में बार्बी बनकर घूम रही है सवि की मां, वीडियो देखकर ईशान को लगेगा झटका

    कुछ देर पहले ही टीवी अदाकारा आयशा सिंह ने अपनी एक शानदार वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में आयशा सिंह बार्बी बनकर पोज दे रही हैं।  

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: असल जिंदगी में बार्बी बनकर घूम रही है सवि की मां, वीडियो देखकर ईशान को लगेगा झटका

    सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' से अलग होने के बाद से ही आयशा सिंह टीवी से गायब हो गई हैं। फैंस सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आयशा सिंह को काफी मिस कर रहे हैं। हालांकि आयशा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आयशा सिंह समय समय पर सोशल मीडिया पर वीडियोज और तस्वीरें शेयर करती हैं। इसी बीच आयशा सिंह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गई हैं। हाल ही में आयशा सिंह ने अपनी एक वीडियो फैंस के साथ शेयर की है। इस वीडियो में आयशा सिंह बार्बी बनकर पोज देती नजर आ रही हैं। 

    वीडियो में आयशा सिंह स्कर्ट पहनकर डांस करती नजर आ रही हैं। आयशा सिंह के इस अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया है। फैंस आयशा सिंह की वीडियो से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। लोग आयशा सिंह को टीवी की दुनिया की बार्बी बता रही हैं। बता दें कुछ समय पहले ही आयशा सिंह ने एक फोटोशूट करवाया था। ये वीडियो उस फोटोशूट की ही है। 

    वीडियो में आयशा सिंह का आई मेकअप लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस आयशा सिंह की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं। कहना गलत नहीं होगा कि सई की ये वीडियो देखकर ईशान और सवि के भी होश उड़ जाएंगे। गौरतलब है कि आयशा सिंह को कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 में आने का ऑफर मिला था। हालांकि आयशा सिंह ने बिग बॉस के घर में कैद होने से साफ इनकार कर दिया। जिसके बाद से ही फैंस आयशा सिंह की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

    गुम है किसी के प्यार में की कहानी से अलग होने के बाद से ही आयशा सिंह सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो से अलग होने के बाद खबर आई थी कि नील भट्ट ने भी आयशा सिंह को अनफॉलो कर दिया है। इससे पहले नील भट्ट की पत्नी ऐश्वर्या सिंह ने आयशा सिंह को सोशल मीडिया पर अनफॉलो किया था। तब से ही लोगों को लग रहा है कि आयशा सिंह की अपनी कोस्टार्स के साथ नहीं बनती थी। 

    Tags