Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भवानी से भी घटिया सास निकलेगी सुरेखा, ये रहे 5 सबूत

    गुम है किसी के प्यार में की कहानी में सुरेखा सारी हदें पार कर रही है। अब तो सुरेखा ने भवानी को भी मात देनी शुरू कर दी है। 

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: भवानी से भी घटिया सास निकलेगी सुरेखा, ये रहे 5 सबूत

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में सवि और ईशान की शादी ने भोसले परिवार को हिलाकर रख दिया है। सुरेखा को ये बात हजम नहीं हो पा रही है कि ईशान उसके फैसले के खिलाफ कैसे चला गया। ऐसे में सुरेखा समय के साथ खतरनाक होती चली जा रही है। अब तो सुरेखा ने भवानी की चालाकी को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं सुरेखा शो में ऐसा भी क्या कर रही है।  

    सवि से बनवा रही है आम का आचार

    पढ़ाई करने की उम्र में सवि आम का आचार बना रही है। सवि से ये काम करवाने की हिम्मत केवल सुरेखा में ही है। सुरेखा के अलावा सवि को कोई काबू में नहीं ला सकता। 

    पढ़ाई पर लगाई रोक

    सुरेखा ने मौका मिलते ही सवि की पढ़ाई पर रोक लगा दी है। ईशान के मना करने पर भी सुरेखा ने अपना फैसला नहीं बदला है। सुरेखा की ये मनमानी इस बात का सबूत है कि आने वाले समय में सवि खून के आंसू रोने वाली है। 

    हाथ में ले रखी है परिवार की लगाम

    सुरेखा ने पूरे भोसले परिवार की कमान अपने हाथ में संभाल रखी है। ऐसे में सवि बार बार सुरेखा के साम्राज्य में सेंध लगा रही है। यही वजह है जो सुरेखा समय के साथ और भी खतरनाक होती चली जा रही है। 

    रीवा पर है मेहरबान

    भवानी की तरह ही सुरेखा रीवा पर मेहरबान है। ठीक वैसे ही जैसे भवानी पाखी पर जान छिड़कती थी। हालांकि यहां पर सुरेखा आंख बंद करके रीवा पर भरोसा जता रही है। सीरियल गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में रीवा सुरेखा के इस भरोसे का पूरा फायदा उठाने वाली है। 

    सवि को खूब रुलाती है सुरेखा

    सुरेखा पहले ही दिन से सवि से नफरत करती है। यही वजह है जो हर बार सुरेखा सवि को नीचा दिखाती है। शादी के बाद तो सुरेखा के हाल और भी खराब हो गए हैं। अब तो सुरेखा सवि की सांस लेने पर भी पाबंदी लगा रही है।