गुम है किसी के प्यार में: गिरगिट की तरह रंग बदलते विराट पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर उड़ाई धज्जियां

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में के फैंस ने टीवी एक्टर नील भट्ट को बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि पाखी की वजह से विराट शो का विलेन बनता चला जा रहा है। 

    गुम है किसी के प्यार में: गिरगिट की तरह रंग बदलते विराट पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर उड़ाई धज्जियां

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में जमकर उतार चढ़ाव आ रहे हैं। सीरियल गुम है किसी के प्यार में इस समय फैंस के बीच छाया हुआ है। लोग सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में आने वाले हर बदलाव पर पैनी नजर बनाए रखते हैं। यही वजह है कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में के सितारे समय समय पर ट्रोल होते रहते हैं। इस समय भी शो के मेन लीड नील भट्ट फैंस के गुस्से का सामना कर रहे हैं। नील भट्ट के ट्रोलिंग की वजह बना है करेंट ट्रैक, जिसमें विराट सई से विनायक का सच छिपा रहे हैं।

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की कहानी में विराट ने फैसला किया है कि वो सई को उसके बेटे के बारे में नहीं बताएगा। अपनी शादी को बचाने के लिए विराट ऐसा करता है। विराट पाखी को अकेले नहीं छोड़ना चाहता। विराट जानता है कि अगर कई को विनायक के बारे में पता चला तो वो उसे अपने साथ ले जाएगी। जिसके बाद पाखी की जिंदगी फिर से बर्बाद हो जाएगी।

    पाखी की जान बचाने के लिए विराट सई के सामने एक के बाद एक झूठ बोल रहा है। हालांकि जल्द ही सई जान जाएगी कि विनायक उसका असली बेटा है। ये सच सामने आने से पहले ही लोगों ने विराट पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। लोग इस समय नील भट्ट को जमकर खरीखोटी सुना रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि विराट सई की जिंदगी का विलेन बन गया है। अपनी सहूलियत के हिसाब से विराट गेम खेल रहा है।

    विराट पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक फैन ने लिखा, विराट एक मॉन्सटर है। विराट से पहले सई के होते हुए पाखी से शादी कर ली। अब विराट सई को उसके बेटे से दूर करने में जुटा हुआ है। विराट एक कमीना इंसान है जो कि अपनी शादी को बचाने के लिए किसी की भी जिंदगी तबाह कर सकता है। 

    Tags