सई-सत्या की शादी होते ही खुशी से झूम उठी पाखी, विराट की आई संग लगाए मराठी गाने पर ठुमके

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में की पाखी और विराट की आई का डांस करते हुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

    सई-सत्या की शादी होते ही खुशी से झूम उठी पाखी, विराट की आई संग लगाए मराठी गाने पर ठुमके

    सीरियल गुम है किसी के प्यार में कहानी लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है। सीरियल के अंदर एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। गुम है किसी के प्यार में सीरियल के अंदर कुछ ऐसा होगा जिसकी वजह से सई को डॉक्टर सत्या से शादी करने पड़ेगी और बेचारे विराट का दिल टूट जाएगा। लेकिन इन सबके बीच पाखी अपने काकू के साथ जमकर डांस करती हुई नजर आई हैं। पाखी और काकू को डांस करते देख फैंस भी खुशी के मारे झूम उठे।

    दरअसल पाखी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में ऐश्वर्या शर्मा अपनी काकू के साथ मराठी गाने पर डांस करती हुई आईं। दोनों के चेहरे पर एक अलग ही स्माइल देखने को मिली। दोनों के डांस को उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हुए दिखाई दिए। आप भी यहां देखिए ऐश्वर्या शर्मा से जुड़ा वायरल होता हुआ वीडियो यहां। 

    फैंस को पसंद आया डांस

    ऐश्वर्या शर्मा के इस वीडियो पर फैंस कई तरह के कमेंट्स करते हुए नजर आएं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- कितने क्यूट है यार ये। इसके अलावा दूसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- काश सारी सास ऐसे ही अपनी बहू के साथ डांस करती। तीसरे यूजर ने कमेंट कर लिखा- ऐश्वर्या कितनी प्यारी है यार इसका फेस पूरा क्यूटनेस से भरा है।

    प्रोमो में देखिए कैसे सई संग की सत्या ने शादी

    वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सीरियल गुम है किसी के प्यार में से जुड़ा जो प्रोमो हाल ही में सामने आया है उसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल स्टार प्लस ने सीरियल गुम है किसी के प्यार में से जुड़ा प्रोमो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। प्रोमो में सई अपनी शादी के लिए तैयारी होती हुई दिखाई देती है। वो मराठी दुल्हन के आउटफिट को पहने हुए नजर आती है। वहीं, विराट दूल्हे की पोशाक में खुशी के मारे झूमते हुए दिखाई देते हैं। सई प्रोमो में कहती है कि तुम्हारी खुशी के लिए एक नई शुरुआत करनी होगी। इसके बाद स्टार प्लस के प्रोमो को यहीं रोक दिया जाता है।

    सई-सत्या को देखकर विराट हुआ हैरान

     बाद में जो फैन पेज ने सीरियल का प्रोमो रिलीज किया है उसमें आगे दिखाया जाता है कि विराट सई से शादी करने के लिए मंदिर पहुंचता है। लेकिन वो देखता है कि सई डॉक्टर सत्या के साथ हाथ थामे खड़ी होती है। सत्या दूल्हे की पोशाक में नजर आते हैं। सई की मांग में सिंदूर होता है और गले मे मंगलसूत्र, जिसे देखकर विराट चौंक जाता है। आप भी यहां देखिए सीरियल से जुड़ा प्रोमो यहां। 

    Tags