हर्षद चोपड़ा-प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस का टूटा दिल, दोनों एकसाथ नहीं शेयर करेंगे स्क्रीन

    हर्षद चोपड़ा और प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर ऐसी जानकारी सामने आ रही थी कि दोनों एक प्रोजेक्ट में काम कर सकते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। 

    हर्षद चोपड़ा-प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस का टूटा दिल, दोनों एकसाथ नहीं शेयर करेंगे स्क्रीन

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इस सीरियल के अंदर काफी सारा ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल में अभिमन्यु का रोल हर्षद चोपड़ा निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। सीरियल में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं, बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी की एक्टिंग के तो फैंस पहले से ही दीवाने हैं। लेकिन हाल ही में दोनों स्टार्स को लेकर एक बड़ी जानकारी इस वक्त सामने आ रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक प्रोजेक्ट के लिए साथ काम करने वाले हैं, लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है। 

    दरअसल प्रियंका चाहर चौधरी की ओर से आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। असल में दोनों स्टार्स के फ्यूचर में भी किसी भी प्रोजेक्ट में काम करने की कोई संभावना नहीं है। जो लोग उन्हें एक साथ देखना चाहते हैं वो केवल इस चीज की उम्मीद ही कर सकते हैं कि आगे कुछ ऐसा हो सकता है। वैेस हर्षद चोपड़ा ने टीवी शोज के अलावा ज्यादा किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं किया है। उन्होंने एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीस के साथ एक म्यूजिक वीडियो में काम किया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया था। 

    ऐसा कहा जा रहा है कि डंकी के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को कथित तौर पर साइन किया गया है। वहीं, ऐसी खबर भी सामने आ रही है कि प्रियंका चाहर चौधरी रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आ सकती है। फिलहाल इस चीज को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बिग बॉस 16 में जब प्रियंका चाहर चौधरी नजर आई थी तो फैंस ने उन्हें काफी पसंद किया था। प्रियंका ने अपने खेल से सभी को इंप्रेस किया। 

    Tags