ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम से मिले सरप्राइज को देख चौंक उठे हर्षद चोपड़ा, इस तरह शर्माते आए नजर

    एक्टर हर्षद चोपड़ा का आज जन्मदिन है। ऐसे में सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम उनका ये खास दिन शानदार सरप्राइज के साथ मनाती हुई दिखाई दी है। 

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की टीम से मिले सरप्राइज को देख चौंक उठे हर्षद चोपड़ा, इस तरह शर्माते आए नजर

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है लोगों को बखूबी इंप्रेस करने का काम कर रहा है। सीरियल से जुड़े हर एक किरदार फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्टर हर्षद चोपड़ा डॉक्टर अभिमन्यु का रोल निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनकी एक्टिंग ही नहीं बल्कि पर्सनालिटी भी काफी पसंद आती है। 17 मई यानि आज के दिन हर्षद चोपड़ा अपना 40वां जन्मदिन मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सीरियल के सेट पर जब हर्षद चोपड़ा पहुंचे तो सीरियल की पूरी टीम ने उनका जन्मदिन शानदार तरीके से सरप्राइज देकर सेलिब्रेट किया। 

    दरअसल सोशल मीडिया पर हर्षद चोपड़ा का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि हर्षद चोपड़ा चुपचाप सेट के अंदर कदम रखते हुए दिखाई देते हैं। जैसे ही वो सेट के अंदर घुसते हैं तभी सीरीयल की पूरी टीम उन्हें सरप्राइज देते हुए दिखाई देती है। सभी लोग उनका जन्मदिन जोर-शोर से मनाते हुए दिखाई देते हैं। खुद टीम की तरफ से मिले सरप्राइज को देखकर हर्षद काफी खुश हो जाते हैं। हर्षद के हाथ में पहले से ही कुछ गिफ्ट्स भी होते हैं जोकि वो एक शख्स को पकड़ा देते हैं। बाद में सभी से हाथ मिलाकर और गले लगाकर शुक्रियादा देते हुए दिखाई देते हैं। यहां देखिए हर्षद चोपड़ा का सोशल मीडिया पर वायरल होता हुआ जबरदस्त वीडियो। 

    हर्षद चोपड़ा के वायरल होते हुए पोस्ट पर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है की बात करें तो उसके अंदर कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न आते हुए दिखाई दे रहे हैं। अबीर की वजह से आरोही और अभिमन्यु के बीच लड़ाई हो गई है। आरोही घर छोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है। लेकिन अभिमन्यु नहीं चाहता है कि ऐसा हो। इसके अलावा अक्षरा औऱ अभिमन्यु के बीच कोर्ट में भी काफी घमासान होने वाला है। 

    Tags