हिना खान अपने बॉयफ्रेंड संग हुई रोमांटिक, कैमरे के सामने एक दूसरे की बाहों में आए नजर

    हिना खान और रॉकी जयसवाल की एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई है। एक दूसरे को बाहों में लेकर डांस कर रहे हैं। अब दोनों का ये वीडियो इंटरने पर खूब छा रहा है।

    हिना खान अपने बॉयफ्रेंड संग हुई रोमांटिक, कैमरे के सामने एक दूसरे की बाहों में आए नजर

    हिना खान को आज कौन नहीं जानता। टीवी से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस आज फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' सीरियल ने उन्हें खूब फेम दिया, जिससे वो घर घर में जानी जाने लगीं। अक्षरा की पर्सनल लाइफ भी सुर्खियों में रहती हैं। उनके एक बॉयफ्रेंड हैं रॉकी जयसवाल। रॉकी और हिना की मुलाकात 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर ही हुई थी। रॉकी शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। बिग बॉस 11 में जब हिना खान घर के अंदर थीं, तो एक एपिसोड में रॉकी आए और उन्होंने हिना खान को प्रपोज कर दिया। बस उसके बाद से आज भी दोनों साथ हैं।

    हिना खान ने अब रॉकी संग एक बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर की है। दरअसल रॉकी और हिना इस वीडियो में एक दूसरे को बाहों में लेकर झूम रहे हैं। पीछे बैकग्राउंड में ‘जे तेनु धूप लगेया...' गाना बज रहा है। दोनों का ये वीडियो सुबह सुबह का है। दोनों इस तरह प्यार में डूबे देखना वाकई बड़ा प्यारा लग रहा है। इस वीडियो के साथ हिना खान ने कैप्शन में लिखा, ''ये हीरोज की दुनिया है...हमारी अपनी दुनिया, जहां कोई अहंकार नहीं, कोई निगेटिविटी नहीं, कोई नफरत नहीं, सिर्फ प्यार है। रॉकी के साथ शुद्ध सुबह का नजारा।”

    इस वीडियो पर लोग भी प्यार बरसा रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि इन्हें किसी की नजर ना लगे। एक यूजर ने लिखा, ''क्या बात मेरी जान।'' दूसरे ने लिखा, ''क्यूटीज।'' एक और ने लिखा, ''बेस्ट कपल।'' इसी तरह कमेंट्स में हिना और रॉकी के लिए प्यार बरस रहा है।

    हिना खान फिलहाल अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। वो आपको वेब सीरीज में नजर आएंगी। इससे पहले वो रुनझुन नाम की म्यूजिक वीडियो में शाहीर शेख के साथ नजर आई थीं। शाहीर के साथ वो और भी म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं।