इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने की ब्वॉयफ्रेंड संग शादी, महाराष्ट्रीय दुल्हन बन बिखेरा जलवा

    इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धवन से शादी कर ली है। उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, देखिए उनकी झलक।

    इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले ने की ब्वॉयफ्रेंड संग शादी, महाराष्ट्रीय दुल्हन बन बिखेरा जलवा

    इंडियन आइडल 12 की सिंगर सायली कांबले ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धवल के साथ शादी कर ली है। दोनों की शादी की तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्होंने महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज के साथ शादी की है। मराठी दुल्हन बने सायली की तस्वीरें हर किसी का दिल जीतने का काम बखूबी कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरों को आप यहां देख सकते हैं। गुलाबी बॉर्डर वाली पीले रंग की शादी में इंडियन आइडल 12 की सिंगर सायली कांबले काफी ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। अपनी शादी के वक्त सिंगर ने अपने ब्वॉयफ्रेंड धावल के साथ जीने-मरने तक की कसमें खाई है। उनकी मंडप में बैठे हुए की तस्वीरें हर किसी का ध्यान इस वक्त अपनी और खींच रही है।

    दोनों की शादी परिवार के बीच पूरे रीति रिवाज के साथ हुई है। इससे जुड़ी तस्वीरें आप सोशल मीडिया पर आराम से देख सकते हैं। इंडियन आइडल 12 फेम सायली कांबले और धवल ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक-दूसरे को पति-पत्नी के तौर पर स्वीकार किया है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर भी सिंगर सायली कांबेल की शादी का कार्ड चर्चा का विषय बना हुआ है। सायली सोशल मीडिया पर अपने पति धवन के साथ कई सारी रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर करती हुई नजर आती हैं, जिसमें वो धवल पर पूरा प्यार लूटाते हुए दिखाई देती हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सायली इंडियन आइडल 12 में सेकेंड रनर अप रही थीं। शो के जजों के साथ-साथ सायली को फैंस का भी खूब प्यार मिला था। सायली मुंबई की रहने वाली हैं। उनके पिता कोरोना काल के वक्त से ही कोविड मरीजों के लिए एंबुलेंस चलाने का काम कर रहे हैं। वो भारतीय नौसेना के साथ काम करते हैं। 

    Tags