इंडियन आइडल 13: 27 साल बाद टीवी पर दिखेंगे दामिनी स्टार मीनाक्षी शेषाद्री, इतनी बदल गई हैं एक्ट्रेस

    80 और 90 के दशक में कई सफल फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस ने जैसे फिल्मों से दूरी बना ली। मीनाक्षी ने फिल्में छोड़ कर शादी कर अमेरका में अपनी नई दुनिया बसा ली थी। कई सालों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली। अब मीनाक्षी करीब 27 साल बाद टीवी पर नज़र आने जा रही हैं। एक्ट्रेस इंडियन आइडल 13 के इस हफ्ते में गेस्ट बन कर पहुंचने वाली हैं।

    इंडियन आइडल 13: 27 साल बाद टीवी पर दिखेंगे दामिनी स्टार मीनाक्षी शेषाद्री, इतनी बदल गई हैं एक्ट्रेस

    मीनाक्षी शेषाद्री को आपने हीरो, घायल, दामिनी औए शहनशाह जैसी शानदार फिल्मों में पसंद किया होगा। 80 और 90 के दशक में कई सफल फिल्में देने के बाद एक्ट्रेस ने जैसे फिल्मों से दूरी बना ली। मीनाक्षी ने फिल्में छोड़ कर शादी कर अमेरका में अपनी नई दुनिया बसा ली थी। कई सालों तक उनकी कोई खबर नहीं मिली। अब मीनाक्षी करीब 27 साल बाद टीवी पर नज़र आने जा रही हैं। एक्ट्रेस इंडियन आइडल 13 के इस हफ्ते में गेस्ट बन कर पहुंचने वाली हैं।

    इंडियन आइडल 13 के नए एपिसोड का प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शो पर मौजूद कंटेस्टेंट और जजेस एक्ट्रेस का स्वागत करते दिख रहे हैं। मीनाक्षी को इतने सालों बाद इतने बदले रूप में देख कर उनके फैंस खुश हैं और इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    इंडियन आइडल के इस सीजन में फिल्म इंडस्ट्री के गायब हुए सितारों को लाया जा रहा है, कुछ ऐसे भी नाम हैं जिन्हें शो पर ऑडियंस ने खूब प्यार दिया। अब नए एपिसोड में मीनाक्षी को देखने का इंतजार हो रहा है। साथ ही उनके फैंस जानना चाहते हैं कि वो इतने सालों तक कहां गायब थीं? क्या फिल्मों में वापसी की कोई प्लानिंग है?

    बता दें, इंडियन आइडल के इस सीजन में भी हाल में हम आपके हैं कौन जैसी फिल्में बनाने वाले सूरज बडजात्या अपनी उंचाई की टीम के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड के प्रोमो को ऑडियंस ने पसंद किया था। इस सीजन में कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस को भी एन्जॉय किया जा रहा है।

    Tags