इंडियन आइडल 13: रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट संजुती का गाना सुन कह दी बड़ी बात, रणवीर ने हुए इम्प्रेस

    वहीं रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सर्कस’ की पूरी कास्ट लेकर इंडियन आइडल पर सर्कस दिखाने आ रहे हैं। डायरेक्टर साहब के साथ एक्टर रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां रोहित शेट्टी एक फीमेल कंटेस्टेंट से इतने प्रभावित हुए कि शानदार कॉम्प्लीमेंट दे दिया।

    इंडियन आइडल 13: रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट संजुती का गाना सुन कह दी बड़ी बात, रणवीर ने हुए इम्प्रेस

    इंडियन आइडल 13 का ये वीकेंड मज़ेदार होने वाला है। इस हफ्ते शो पर बड़े मेहमान आने वाले हैं। शहनाज़ गिल अपना गाना प्रोमोट करने पहुंची हैं। तो वहीं रोहित शेट्टी अपनी फिल्म ‘सर्कस’ की पूरी कास्ट लेकर इंडियन आइडल पर सर्कस दिखाने आ रहे हैं। डायरेक्टर साहब के साथ एक्टर रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, पूजा हेगड़े जैसे सितारे नज़र आने वाले हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां रोहित शेट्टी एक फीमेल कंटेस्टेंट से इतने प्रभावित हुए कि शानदार कॉम्प्लीमेंट दे दिया।

    दरअसल, ये रोहित शेट्टी का दिन था जहां कंटेस्टेंट ने उनकी शानदार फिल्मों के गाने गा कर समां बांध दिया। यहां संजुती ने रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सिंघम’ का गाना ‘बदमाश दिल ये ठग है बड़ा’ गा कर डायरेक्टर को हैरान कर दिया। इस गाने में अजय देवगन और काजल अग्रवाल नज़र आये थे। जब रोहित शेट्टी ने ये गाना संजुती से सुना तो उन्हें लगा ही नहीं कि ये गाना लाइव गया जा रहा है, उन्हें लगा कि वो गाने की रिकॉर्डिंग सुन रहे हैं। डायरेक्टर से ऐसी तारीफ सुन संजुती खुश हो उठी।

    इसके अलावा शो पर जबर मस्ती होने वाली है। रणवीर सिंह अपनी मौजूदगी से सभी को खुश कर देंगे। तो वरुण शर्मा इसी मस्ती में कॉमेडी का तड़का लगायेंगे। शो के प्रोमो वायरल हो रहे हैं।

    बता दें, इस वीकेंड पर शहनाज़ गिल भी एक दूसरे एपिसोड में नज़र आयेंगी। शहनाज़ यहां जज की कुर्सी पर बैठी नज़र आई। दरअसल, इस एपिसोड से जज नेहा कक्कड़ गायब दिखीं। उनकी जगह शहनाज़ नज़र आई जो अपना गाना ‘घनी सयानी’ प्रोमोट करने पहुंची थीं। यहां शहनाज़ ने न सिर्फ कंटेस्टेंट की परफॉरमेंस एन्जॉय की बल्कि खुद भी गाने गए। आये हुए मेहमानों को एंटरटेन किया। आज रात ये एपिसोड सोनी टीवी पर टेलीकास्ट किया जायेगा जिसका इंतजार हो रहा है।

    Tags