झलक दिखला जा 10 की विनर बनी ये कंटेस्टेंट, रुबीना और गश्मीर के जबड़े से छीनी ट्रॉफी

    खबर आ रही है कि गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी हासिल कर ली है। गुंजन सिन्हा ने फिनाले में रुबीना और गश्मीर महाजनी जैसे सितारों को पछाड़ दिया है। 

    झलक दिखला जा 10 की विनर बनी ये कंटेस्टेंट, रुबीना और गश्मीर के जबड़े से छीनी ट्रॉफी

    कलर्स टीवी का डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा 10 लगातार फैंस का मनोरंजन कर रहा है। अब झलक दिखला जा 10 तेजी से अपने फिनाले की तरफ बढ़ रहा है। टीवी के इस डांस रिएलिटी शो को उसके फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। इसी बीच झलक दिखला जा 10 के फिनाले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो झलक दिखला जा 10 को उसका विनर मिल चुका है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि जानीमानी डांसर गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला जा 10 का खिताब अपने नाम कर लिया है। गुंजन सिन्हा ने झलक दिखला जा 10 के फिनाले में गश्मीर महाजनी, सृति झा और रुबीना दिलैक जैसे सितारों का मान दी है। 

    इस खबर ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बीते दिन से ही झलक दिखला जा 10 के मेकर्स फैंस के निशाने पर हैं। लोगों का कहना है कि मेकर्स मनमानी कर रहे हैं। इतना अच्छा डांस करने के बाद भी गश्मीर महाजनी, सृति झा और रुबीना दिलैक में से किसी को भी शो का विनर नहीं बनाया गया। फैंस को ये तक बोल रहे हैं कि गुंजन सिन्हा, झलक दिखला जा 10 का विनर बनने के लायक नहीं हैं। हालांकि अब तक भी मेकर्स ने इस खबर पर मुहर नहीं लगाई है।

    गौरतलब है कि आज रात 10 बजे झलक दिखला जा 10 के विनर के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। फैंस झलक दिखला जा 10 के फिनाले को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। शो के प्रोमोज ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दिया है। झलक दिखला जा 10 के फिनाले में फैसल शेख, रुबीना दिलैक, गश्मीर महाजनी, गुंजन सिन्हा, निशांत भट्ट और सृति झा अपने डांस का हुनर दिखाने वाले हैं। 

     झलक दिखला जा 10 के बीते एपिसोड में नोरा फतेही ने माधुरी दीक्षित के साथ धमाकेदार एंट्री मारी थी। इस दौरान फाइनलिस्ट जजों को अपने डांस से इंप्रेस करते नजर आए। झलक दिखला जा 10 की ट्रॉफी जीतने वाले सितारे को मेकर्स 30 लाख रुपए की प्राइज मनी दी जाएगी। 

    Tags