झलक दिखाला जा 10: करण जौहर ने बताया अजय देवगन के अलावा कौन रहा काजोल का क्रश, सुनकर माधुरी भी हुई हैरान

    काजोल देवगन हाल ही में झलक दिखला जा 10 में अपनी फिल्म सलाम वेंकी को प्रमोट करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनके बॉलीवुड क्रश को लेकर पोल खुली।

    <p>अजय देवगन-काजोल-करण जौहर से जुड़ी हुई तस्वीर</p>

    अजय देवगन-काजोल-करण जौहर से जुड़ी हुई तस्वीर

    रियलिटी शो की दुनिया में झलक दिखला जा का सीजन 10 काफी ज्यादा धमाल मचाता हुआ दिखाई दे रहा है। शो के सभी कंटेस्टेंट्स लोगों का दिल अपने डांस और परफॉर्मेंस के चलते जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। शो पर हाल ही में काजोल देवगन अपनी आने वाली फिल्म सलाम वेंकी का प्रमोशन करने के लिए पहुंचेंगी। इस दौरान वो में शो खूब मस्ती और धमाल करती हुईं दिखाई देंगी। साथ ही उनके बेस्ट फ्रेंड और डायरेक्टर करण जौहर इस बात का भी खुलासा करते हुए दिखाई देंगे कि काजोल का क्रश आखिर कौन रह चुका है। 

    झलक दिखला जा का एक प्रोमो हाल ही में शेयर किया गया है, जिसमें शो के होस्ट मनीष पॉल काजोल से ये पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि काजोल मैन का बॉलीवुड क्रश कौन रहा अजय देवगन के अलावा। इसके बाद करण जौहर एक बोर्ड पर एक्टर अक्षर कुमार का नाम लिखते हुए कहते हैं कि काजोल का बड़ा जिस पर रहा वो...इसके बाद करण अक्षय कुमार के नेम बोर्ड ऑडियंस की तरफ घुमाते हैं। खुद शो की जज माधुरी दीक्षित भी अक्षय कुमार का नाम जानने के बाद हैरान रह जाती है। इसके बाद मनीष पॉल कहते हैं कि ये बात अजय देवगन सर को पता चली की नहीं? इस दौरान मनीष पॉल सिंघम वाला साइन भी बनाते हैं। यहां देखिए झलक दिखला जा 10 से जुड़ा हुआ शानदार प्रोमो।

    काजोल देवगन से जुड़ा ये प्रोमो देखने के बाद उनके फैंस इस पर कमेंट्स पोस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग ने तो प्रोमो के कमेंट सेशन पर दिल वाली इमोजी शेयर की है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कि काजोल हाल ही में अपने पति अजय देवगन के साथ उनकी आने वाली फिल्म दृश्यम 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं। इस दौरान एक्ट्रेस ब्लैक कलर की साड़ी पहने हुए दिखाई दी थीं।

    Tags