झलक दिखालाजा 10: परफॉरमेंस के बीच में ही गिर पड़ी नीति टेलर, कोरियोग्राफर ने भी पकड़ लिया माथा

    दरअसल, आने वाले वीकेंड को 90s की थीम में बदल दिया गया है। ऐसे में सीरियल ‘ये कैसी हैं यारियां’ की एक्ट्रेस नीति टेलर अपने कोरियोग्राफर पार्टनर आकाश थापा के साथ ममता कुलकर्णी के गाने सात समंदर पार डांस करती हैं। शुरुआत में दोनों के डांस स्टेप और जबरदस्त केमिट्री ऑडियंस और जजेस को पसंद आती है।

    झलक दिखालाजा 10: परफॉरमेंस के बीच में ही गिर पड़ी नीति टेलर, कोरियोग्राफर ने भी पकड़ लिया माथा

    झलक दिखलाजा 10 ऑडियंस का फेवरेट शो बना हुआ है। इस सीजन में माधुरी दीक्षित, करण जौहर ने बतौर जज वापसी की और नोरा नई जज की तौर पर नज़र आई। साथ ही निया शर्मा, गश्मीर, रुबीना दिलैक जैसे कंटेस्टेंट शो पर धूम मचा रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा प्रोमो सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया। दरअसल, आने वाले वीकेंड को 90s की थीम में बदल दिया गया है। ऐसे में सीरियल ‘ये कैसी हैं यारियां’ की एक्ट्रेस नीति टेलर अपने कोरियोग्राफर पार्टनर आकाश थापा के साथ ममता कुलकर्णी के गाने सात समंदर पार डांस करती हैं। शुरुआत में दोनों के डांस स्टेप और जबरदस्त केमिट्री ऑडियंस और जजेस को पसंद आती है। लेकिन एक लिफ्ट के दौरान नीति आकाश के हाथों से गिर जाती हैं। परफॉरमेंस के बीच हुई इस दुर्घटना को देख माधुरी दीक्षित हैरानी से खड़ी होती हैं। अब इन कंटेस्टेंट को दोबारा मौका मिलता है या नहीं ये तो आज के एपिसोड में पता चलेगा।

    वैसे ये बहोत आम बात है कई बार घंटों रिहर्सल करने के बाद भी परफॉरमेंस के दौरान ऐसा कुछ हो जाता है जिससे कंटेस्टेंट की मेहनत पर पानी फिर जाता है। ऐसा ही कुछ पिछले दिनों कंटेस्टेंट फैजू उर्फ़ फैज़ल शेख के साथ भी हुआ था। उस समय रोहित शेट्टी बतौर जज बन कर आये थे। उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को ऐसा ही बड़ा चैलेंज दिया था। लेकिन परफॉरमेंस में गलती होने के बाद भी फैजू रुके नहीं और गाने के खत्म होने के बाद ही डांस खत्म किया। एक्टर के इस काम की खूब तारीफ भी हुई थी।

    Tags