झलक दिखलाजा 10: पर्ल वी पुरी इस रिएलिटी शो से टीवी पर कर सकते हैं वापसी?

    पर्ल वी पुरी काफी समय से टीवी की दुनिया से दूर हैं लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि वो टीवी की दुनिया में डांस रिएलिटी शो झलक दिखलाजा से वापसी कर सकते हैं।

    झलक दिखलाजा 10: पर्ल वी पुरी इस रिएलिटी शो से टीवी पर कर सकते हैं वापसी?

    टीवी की दुनिया में इन दिनों रिएलिटी शोज काफी अच्छा परफोर्म कर रहे हैं। तभी मेकर्स ने एक बार फिर से झलक दिखलाजा को वापस लाने का फैसला किया है। झलक दिखलाजा पिछली बार साल 2016 से 2017 में टेलीकास्ट किया गया था। लेकिन गिरती टीआरपी के चलते इस शो पर फुल स्टॉप लगा दिया गया था। इस शो को तब डांस दीवाने से रिप्लेस किया गया था। हालांकि एक बार फिर मेकर्स ने मन बनाया है और वो झलक दिखलाजा के 10वें सीजन को लाने वाले हैं। शो में हिस्सा लेने के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। जैसे निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, मोहसिन खान, सिम्बा नागपाल, श्रद्धा आर्य, निमृत कौर अहलूवालिया, असीम रियाज, उमर रिया और दिव्या अग्रवाल।

    इस लिस्ट में अब एक नया नाम पर्ल वी पुरी का भी सामने आया है। टेलीचक्कर के मुताबिक मेकर्स ने टीवी एक्टर को अप्रोच किया है और बातचीत जारी है। हालांकि अभी बात पक्की नहीं हुई है। अगर पर्ल शो के लिए हां कर देते हैं तो ये उनका टीवी पर कम बैक होगा और वो पहली बार किसी रिएलिटी शो का हिस्सा होंगे। ठीक एक साल पहले पर्ल पर एक नाबालिग से रेप का आरोप लगा था। हालांकि ये आरोप उन पर साबित नहीं हो पाए। एक्टर ने हालांकि इस मामले पर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा था, ''बीते कुछ हफ्ते मेरे लिए एक बुरे सपने की तरह थे। मुझे रातोंरात एक अपराधी की तरह महसूस करवाया गया। यह सब तब हुआ जब मेरी मां का कैंसर का इलाज चल रहा है। इस वाकये ने मेरी सुरक्षा की भावना को चकनाचूर कर दिया, जिससे मैं खुद को असहाय और बेबस महसूस कर रहा था। मैं अभी भी सुन्न हूं।''

    वहीं बात करें झलक दिखलाजा शो कि तो ये पहले कलर्स पर आता था। नए सीजन के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। फिलहाल शो का काम प्री-प्रोडक्शन स्टेज मे हैं। बता दें कि झलक दिखलाजा का 9वां सीजन टेरिया मगर ने जीता था।