झलक दिखलाजा 10 प्रोमो: रुबीना दिलैक के साथ रश्मिका मंदाना ने किया हिमाचली डांस, जजेस भी खुद को रोक नहीं पाए

    आने वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक अपने कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ अपने घरेलू राज्य हिमाचल प्रदेश की झलक लेकर आयेंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि रुबीना ने कैसे हिमाचली डांस से सभी जजेस का दिल जीत लिया साथ ही जजेस और मेहमान रश्मिका मंदाना को भी अपने रंगों में रंग लिया। जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर, नोरा फतेही और मनीष पॉल, रश्मिका ने रुबीना के साथ मिलकर ये हिमाचली डांस किया देखिये-

    झलक दिखलाजा 10 प्रोमो: रुबीना दिलैक के साथ रश्मिका मंदाना ने किया हिमाचली डांस, जजेस भी खुद को रोक नहीं पाए

    झलक दिखलाजा 10 शुरुआत के बाद से खबरों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट हो या शानदार जजेस शो तारीफे बटोर रहा है। हर हफ्ते नई थीम के साथ ऑडियंस को एंटरटेन करने वाला झलक का अगला एपिसोड देश के अलग राज्यों के रंग होंगे। नए एपिसोड के प्रोमोज सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं। आने वाले एपिसोड में रुबीना दिलैक अपने कोरियोग्राफर सनम जौहर के साथ अपने घरेलू राज्य हिमाचल प्रदेश की झलक लेकर आयेंगी। प्रोमो में देखा जा सकता है कि रुबीना ने कैसे हिमाचली डांस से सभी जजेस का दिल जीत लिया साथ ही जजेस और मेहमान रश्मिका मंदाना को भी अपने रंगों में रंग लिया। जज माधुरी दीक्षित, करण जौहर, नोरा फतेही और मनीष पॉल, रश्मिका ने रुबीना के साथ मिलकर ये हिमाचली डांस किया देखिये-

    इसके अलावा आने वाले एपिसोड में अमृता खंविलकर महाराष्ट्र की शान लेकर मंच पर उतरेंगी। वहीं फैज़ल उर्फ़ मिस्टर फैजू करेंगे केरला स्टाइल। ये नई परफॉरमेंस काफी दिलचस्प होने वाली हैं। वहीं फैंस जानना चाहती हैं कि निया शर्मा किस गाने पर परफॉर्म करती दिखेंगी।

    बता दें, झलक दिखलाजा का 10वां सीजन पांच साल बाद टीवी पर टेलीकास्ट हुआ है। इस बार झलक के मंच पर निया शर्मा, रुबीना दिलैक, पारस, गश्मीर, गुंजन, निति टेलर, जोरावर जैसे सेलेब्स अपने कोरियोग्राफर के साथ शो का ख़िताब अपने नाम करने की जंग लड़ रहे हैं। अब देखना होगा कौनसा खिलाड़ी अंत तक टिका रहेगा। इस नए एपिसोड का इंतजार हो रहा है। वहीं इस वीकेंड झलक दिखालाजा के बाद बिग बॉस 16 की भी एक झलक सामने आएगी। साथ ही सलमान खान सभी सेलेब्स कंटेस्टेंट के चेहरे से पर्दा हटायेंगे। तो तैयार हो जाइये ये वीकेंड धमाकेदार होने वाला है।

    Tags