कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई मौत, ट्रीटमेंट के दौरान तोड़ा दम

    कन्नड़ टीवी सीरियल एक्ट्रेस चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत हो गई। केवल 21 साल की उम्र में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन अब इसको लेकर हंगामा करते हुई दिखाई दे रहे हैं। 

    कन्नड़ एक्ट्रेस चेतना राज की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई मौत, ट्रीटमेंट के दौरान तोड़ा दम

    खूबसूरत बनने के लिए आजकल की एक्ट्रेस कई तरह की ट्रीटमेंट और सर्जरी करवाती हुई नजर आती हैं। कई बार सर्जरी सफल हो जाती है तो कई बार उसका नुकसान उठाना पड़ता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में होता हुआ दिखाई दिया। कन्नड़ टीवी सीरियल की दुनिया से जुड़ी एक बड़ी और बुरी खबर इस वक्त सामने आई है। 21 साल की कन्नड़ टीवी सीरियल की एक्ट्रेस चेतना राज की मौत हो गई है। दरअसल प्लास्टिक सर्जरी के दौरान दोनों की मौत हो गई। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में फैट फ्री प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए एक्ट्रेस भर्ती हुई थी। इलाज के दौरान उनके फेफड़ों में पानी भर गया। लगातार उनकी तबीयत खराब होती चली गई और एक्ट्रेस ने अपने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस खबर के सामने आने के बाद कन्नड़ टीवी इंडस्ट्री सदमे में है।

    वहीं, इस बड़ी घटना के बाद एक्ट्रेस चेतना राज के परिवार वालों ने अस्पताल के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। परिवार वालों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वहीं, खबर ऐसी भी सामने आ रही है कि एक्ट्रेस ने अपनी प्लास्टिक सर्जरी के बारे में अपने परिवार वालों को नहीं बताया था। वो अपना इलाज खुद ही करवा रही थी। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक सर्जरी के लिए वो अपने दोस्तों के साथ पहुंची थी। चेतना राज के परिवार वालों ने अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। परिजनों ने इस बात का आरोप लगाया है कि डॉक्टरों की लापरवाही की वजह से उनकी बेटी की मौत हो गई है।

    एक्ट्रेस चेतना राज के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो गीता और दोरेसानी जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी थीं। इसके जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई थी। चेतना राज की मौत की खबर इस वक्त सोशल मीडिया पर जबरदरस्त तरीके से छाई हुई है। फैंस उन्हें श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए नजर आ रहे हैं।

    Tags