राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुन रो पड़े कपिल शर्मा, भारती सिंह-सुनील ग्रोवर को पहुंचा गहरा सदमा

    राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर जैसे ही कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर और भारती सिंह ने सुनी तो उन्हें गहरा सदमा लगा। यहां देखिए कैसे सभी ने जताया अपना दुख।

    image

    अपनी कॉमेडी से लोगों के चेहरे पर स्माइल लाने वाले एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। पिछले 41 दिनों से वो वेंटिलेटर पर रहकर अपनी जिंदगी की आखिरी सांसे ले रहे थे। उनके जाने का गम हर किसी को है। बॉलीवुड-टेलीविजिन और पॉलिटिक्स से जुड़े फेमस लोग उनके निधन पर दुख जताते हुए नजर आएं। इस वक्त राजू श्रीवास्तव के जाने के गम सबसे ज्यादा उन सितारों को है जोकि उनके साथ काम कर चुके हैं। उनके साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर लोगों को हंसा चुके हैं। इतना ही नहीं कॉमेडी की दुनिया पर राज करने वाले कपिल शर्मा, भारती सिंह और सुनील ग्रोवर भी राजू श्रीवास्तव के निधन पर दुख जताते हुए दिखाई दिए। 

    कपिल शर्मा

    सभी को हंसाने वाले कपिल शर्मा आज खुद रो पड़े। राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर जैसे ही उन्हें पता लगी। वो पूरी तरह से टूट गए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। अपनी और राजू श्रीवास्तव की तस्वीर शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने कैप्शन में लिखा- आज पहली बार आपने रुलाया है राजू भाई 💔 काश एक मुलाक़ात और हो जाती। ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें। आप बहुत याद आएँगे।अलविदा 🙏 ओम् शांति।

    भारती सिंह

    राजू श्रीवास्तव के निधन पर भारती सिंह ने एक पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने राजू श्रीवास्तव की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यह बहुत ही अविश्वसनीय और दिल तोड़ने वाला है। मेरी राजू जी और उनके परिवार के लिए दिल से प्रार्थना।

    सुनील ग्रोवर

    वहीं, सुनील ग्रोवर ने राजू श्रीवास्तव की एक मुस्कुराती हुए की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। तस्वीर के साथ सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा- , 'राजू श्रीवास्तव जी भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। उन्होंने पूरे देश को खूब हंसाया। ये बहुत ही दुःख की बात है वह हमें छोड़कर चले गए। उनके दोस्तों और परिवार संग मेरी संवेदनाए'।

    Tags