कपिल शर्मा की बेटी अनायरा सिर्फ 2 साल की उम्र में बजा लेती हैं ये इंस्ट्रूमेंट्स, देखिये वीडियो

    अब कॉमेडियन ने बेटी अनायरा का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हीं अनायरा को इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हुए देखा जा सकता है।

    कपिल शर्मा की बेटी अनायरा सिर्फ 2 साल की उम्र में बजा लेती हैं ये इंस्ट्रूमेंट्स, देखिये वीडियो

    कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने दोनों बच्चे बेटी अनायरा और बेटे त्रिशान के बेहद करीब हैं। उन्हें अक्सर अपने बच्चों के साथ समय बिताते हुए देखा जा सकता है। अब कॉमेडियन ने बेटी अनायरा का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नन्हीं अनायरा को इंस्ट्रूमेंट्स बजाते हुए देखा जा सकता है।

    वीडियो में अनायरा एक स्टूल पर बैठी हुई हैं। वो इंस्ट्रूमेंट्स बजाती देखी जा सकती हैं। ये वीडियो कॉमेडियन के घर के गार्डन एरिया का है। इस वीडियो को खुद कपिल ने रिकॉर्ड कर अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है। कपिल ने वीडियो के कैप्शन में बेटी की तुलना अपने से की है। उन्होंने लिखा 'जैसा बाप, वैसी बेटी' देखिये ये क्यूट वीडियो

    इसके अलावा पिछले दिनों मीका सिंह ने कपिल के साथ लोहड़ी सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में अनायरा और त्रिशान को सेलिब्रेट करते हुए दकेह गया था। ये वीडियो कॉमेडियन के फैन ने बहत पसंद किया था।

    बता दें, कपिल शर्मा ने साल 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में शादी की थी। शादी के एक साल बाद गिन्नी ने बेटी अनायरा को जन्म दिया था। वहीं कपल पिछले साल फ़रवरी में बेटे त्रिशान के भी पेरेंट्स बने। फ़िलहाल कपिल अपने कॉमेडी शो की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं जल्द ही नेटफ्लिक्स पर उनका शो आ रहा है। इस शो का प्रोमो पहले ही रिलीज़ कर दिया गया है। अब इस प्रोग्राम के प्रीमियर होने का इंतजार हो रहा है।

    Tags