मुकेश अंबानी के नाती नातिन के पहली बर्थडे पार्टी में शान से पहुंचे करण जौहर, हार्दिक ने भी दिए परिवार संग पोज
आज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी अपने नाती नातिन का पहला जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अंबानी परिवार ने एक शानदार पार्टी दी है।

देश के जानेमाने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के नाती नातिन कृष्णा और आदिया का पहला जन्मदिन है। बीते साल आज के ही दिन ईशा अंबानी और आनंद माता पिता बने थे। कृष्णा और आदिया के एक साल का होते ही अंबानी परिवार में जश्न मनाना शुरू हो चुका है। कुछ समय पहले ही कृष्णा और आदिया के परिवार ने एक शानदार पार्टी का आयोजन किया है। पार्टी में सबसे पहले नाना नानी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने धमाकेदार एंट्री की।
पार्टी के वेन्यू पर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने मीडिया के आगे खूब पोज दिए। इस दौरान कृष्णा और आदिरा अपने नाना नानी की गोद में नजर आए। पार्टी में नीता अंबानी पर्पल कलर की शानदार ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। लोग उनकी तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे हैं। वहीं ईशान अंबानी ने भी अपने बच्चों की पार्टी में धांसू एंट्री की। मौका पाते ही ईशा अंबानी ने अपने पिता के साथ खूब पोज दिए।
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बाद पार्टी में करण जौहर की एंट्री हुई। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की पार्टी में करण जौहर भी अपने दोनों बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की इस बर्थडे पार्टी में कई बड़े सितारे नजर आए। करण जौहर के बाद ओरी ने मीडिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ओरी पार्टी में काफी स्टाइलिश दिख रहे थे। जिसके बाद मिजान जाफरी ने भी धांसू एंट्री की।
इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या भी शान से अंबानी परिवार की पार्टी में पहुंचे। इस दौरान हार्दिक पांड्या के साथ उनका पूरा परिवार नजर आया। अंबानी परिवार की इस पार्टी में लगातार बॉलीवुड सितारे आ रहे हैं। माना जा रहा है कि ज्यादातर बॉलीवुड सितारे अपने बच्चों के साथ इस पार्टी में पहुंचने वाले हैं। कहना गलत नहीं होगा कि आज सोशल मीडिया पर केवल अंबानी परिवार की इस पार्टी का ही जिक्र होने वाला है।