तेजस्वी प्रकाश को बोट में लेकर गेटवे ऑफ इंडिया दिखाने ले गए करण कुंद्रा, पानी में किया प्यार का इज़हार

    करण कुंद्रा अपने मोबाइल कैमरा से फैंस को गेटवे ऑफ इंडिया के साथ और भी कई चीज दिखा रहे हैं। वहीं तेजस्वी पीछे से बोल रहीं हैं कि गेटवे ऑफ हार्ट मतलब अपने हार्ट तक जाने का रास्ता भी वो बता रही थी।

    तेजस्वी प्रकाश को बोट में लेकर गेटवे ऑफ इंडिया दिखाने ले गए करण कुंद्रा, पानी में किया प्यार का इज़हार

    करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी इंडस्ट्री की सबसे कूल जोड़ियां में से एक है। दोनों बिग बॉस के घर मैं साथ में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों का रिश्ता और गहरा होता गया और वह मेड फॉर ईच अदर बन गए। हालही में यह कपल मुंबई घूमने निकले। दोनों नाव की सैर कर रहे थे जहां पर दोनों कपल ने गेटवे ऑफ इंडिया की एक झलक फैंस को दिखाई। वीडियो में दोनों कपल काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों की मस्ती फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से करण कुंद्रा अपने मोबाइल कैमरा से फैंस को गेटवे ऑफ इंडिया के साथ और भी कई चीज दिखा रहे हैं। वहीं तेजस्वी पीछे से बोल रहीं हैं कि गेटवे ऑफ हार्ट मतलब अपने हार्ट तक जाने का रास्ता भी वो बता रही थी। दोनों कपल ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक मीम को हिंदी में ट्रांसलेट भी किया।

    करण बोलते हुए नजर आए कि यह एक ताज है, यह दूसरा ताज है, यह गेटवे ऑफ इंडिया है, यह मेरी गर्लफ्रेंड है और यहां पर पार्टी चल रही है। करण अपने हाथ पर एक ड्रिंक का कैन लेकर पीते हुए नजर आए। आपको बता दें कि करण ने इस मौके पर व्हाइट कलर का शर्ट कैरी की हुई थी। क्लीन सेव में करण काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे थे। वहीं तेजस्वी ने भी करण से मिलता जुलता व्हाइट कलर का टॉप कैरी किया हुआ था।

     दोनों ने अपने फैंस को हैप्पी दिवाली विश किया। आपको बता दें की करण कुंद्रा इस वक्त जिओ टीवी पर दिखाए जाने वाले शो 'टेंप्टेशन आईलैंड' में मौनी रॉय के साथ नजर आए रहे हैं। जिसमें कपल्स को एक ऐसे आईलैंड के बीच में रखा जाएगा जहां पर उनके और उनके पार्टनर की लॉयल्टी टेस्ट की जाएगी। वहीं तेजस्वी कलर्स टीवी के सीरियल बेकाबू में नजर आ रही है।