करण मेहरा ने अकेले केक काट कर मनाया बेटे काविश का 5 वां बर्थडे, देखिये तस्वीरें

    करण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर काविश का 5वें जन्मदिन का केक काटते हुए अकेले ही बर्थडे मना लिया।

    करण मेहरा ने अकेले केक काट कर मनाया बेटे काविश का 5 वां बर्थडे, देखिये तस्वीरें

    ये रिश्ता क्या कहलाता है के नैतिक उर्फ करण मेहरा और उनकी पत्नी निशा रावल घरेलू हिंसा विवाद के बाद अब अलग रह रहे हैं। निशा ने करण पर मारपीट और एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद दोनों अलग रह रहे हैं। अब अलग रहने की वजह से करण ने पहली बार अपने बेटे काविश का बर्थडे उनके बिना मनाया है।

    करण ने सोशल मीडिया अकाउंट पर काविश का 5वें जन्मदिन का केक काटते हुए अकेले ही बर्थडे मना लिया। तस्वीरें शेयर करते हुए करण ने लिखा-'हैपी बर्थडे काविश'। आगे वीडियो शेयर करते हुए करण ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे मेरे नन्हे कविश डैडी तुमसे प्यार करते हैं और पागलों की तरह तुम्हें याद करते हैं लेकिन लड़ाई जारी है और वह तुम्हें नहीं छोड़ेगा थोड़ी देर रुको और कुछ भी नहीं होगा और कुछ भी तुम्हें मुझसे दूर नहीं रख सकता।‘

    बता दें, पिछले साल निशा रावल ने मीडिया के सामने पति करण पर गंभीर आरोप लगाये थे। उस समय एक्ट्रेस के सिर पर पट्टी बंधी हुई थी। निशा ने कहा करण ने उनके साथ मारपीट की जिससे उन्हें चोटें आई। इस घरेलू विवाद के बाद से दोनों अलग रहा रहे हैं। वैसे, करण और निशा की मुलाकात फिल्म 'हंसते हंसते' के सेट पर हुई थी। उस समय करण एक स्टाइलिश थे। दोनों के बीच दोस्ती हुई और नवंबर 2012 में ग्रैंड शादी कर ली। दोनों ने कई टीवी शोज़ में भाग भी लिया था। लेकिन अब करीब 14 साल के रिश्ते 9 साल की शादी के बाद दोनों की रिश्ता टूट गया है। दोनों तलाक लेने की वाले। वहीं करण ने कहा था कि वो बेटे काविश की कस्टडी के लिए लड़ाई करेंगे।

    Tags