6 साल बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी टीम से मिले करण मेहरा, हिना खान से दुश्मनी बरकरार

    ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल में नैतिक का रोल निभाने वाले एक्टर करण मेहरा सीरियल की पुरानी कास्ट के साथ मिले। इससे जुड़ी कई सारी तस्वीरें खुद एक्टर ने शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।  

    6 साल बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है की पूरी टीम से मिले करण मेहरा, हिना खान से दुश्मनी बरकरार

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के एक्टर करण मेहरा इस वक्त अपनी पर्सनल लाइफ से ज्यादा प्राइवेट लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में करण मेहरा ये रिश्ता क्या कहलाता है की पुरानी कास्ट के साथ मुलाकात करते दिखे हैं। पूरी और पुरानी स्टार कास्ट को देखकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड होते हुए नजर आए हैं।

    हिना खान के बिना ही पूरी कास्ट ने इस बार जमकर पार्टी की। हालांकि फैंस अब हिना खान को काफी मिस करते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में हिना खान के न होने पर फैंस इस बात का अंदाज लगा रहे है कि करण मेहरा और हिना खान के बीच की दुश्मनी आज भी कायम है। ऐसा भी माना जाता है कि करण मेहरा और हिना खान की सेट पर कभी नहीं बनी है। हिना खान करण से बात तक नहीं करती थीं। इतना ही नहीं करण मेहरा ने अपनी ऑनस्क्रीन बहन के साथ जमकर पोज भी दिए। तस्वीर में करण काफी खुश भी नजर आएं।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है की पुरानी कास्ट को देखकर करण अपनी खुश नहीं छुपा पाएं। करण मेहरा द्वारा शेयर की गई तस्वीरों को देखकर फैंस काफी खुश और इमोशनल होते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं, फैंस करण मेहरा से ये सवाल कर रहे हैं कि उन्होंने इस रीयूनियन पार्टी में आखिर हिना खान को क्यों नहीं बुलाया। फैंस अपने नैतिक और अक्षरा दोनों को साथ देखना चाहते थे। वहीं, कुछ वक्त पहले ही हिना खान ने ये रिश्ता क्या कहलाता है की स्टार कास्ट से मुलाकात की थी। इस दौरान हिना खान फुल मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दी।

    Tags