करिश्मा तन्ना ने पुष्पा के गाने ऊं अंतावा पर किया गजब का डांस, क्या सामंथा रुथ प्रभु को दे पाईं टक्कर?

    करिश्मा तन्ना ने पुष्पा के गाने ऊं अंतावा पर किया गजब का डांस, क्या सामंथा रुथ प्रभु को दे पाईं टक्कर?

    करिश्मा तन्ना और वरुण बांगेरा की रिसेप्शन पार्टी काफी धमाकेदार रही है। करिश्मा तन्ना इस दौरान पुष्पा फिल्म के गाने ऊं अंतावा पर गजब का डांस करती हुई दिखाई दी। यहां देखिए वायरल वीडियो। 

    करिश्मा तन्ना ने पुष्पा के गाने ऊं अंतावा पर किया गजब का डांस, क्या सामंथा रुथ प्रभु को दे पाईं टक्कर?

    एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इस वक्त अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। करिश्मा तन्ना की हल्दी, मेहंदी सेरेमनी से लेकर शादी की तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर छाए रहे हैं। इन सभी मौके पर करिश्मा तन्ना का अंदाज अलग ही देखने को मिल था। इसके अलावा करिश्मा तन्ना अपनी रिसेप्शन पार्टी में भी गजब की खूबसूरत लग रही थीं। एक्ट्रेस पुष्पा फिल्म के गाने ऊं अंतावा पर गजब का डांस करती हुई दिखाई दी हैं। 

    करिश्मा तन्ना की रिसेप्शन पार्टी में उनके इंडस्ट्री से जुड़े दोस्त भी शामिल हुए थे। इस खास मौके पर वरुण ब्लैक कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्ट्रेस इस खास मौके पर भी जमकर डांस करती हुई दिखाई दी। मेहंदी की वीडियो में ये दिखाी दिया कि वरुण बांगेरा खुद डांस करते-करते करिश्मा तन्ना को भी डांस करने के लिए खींचते हुए लाते हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़े कुछ वीडियोज भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए थे।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपनी शादी में करिश्मा ने पेस्टल कलर का फूल बाजू लहंगा चोली पहनी हुई थी। वहीं वरुण बंगेरा सफेद शेरवानी में नज़र आ रहे थे। एक वीडियो में वरुण को करिश्मा की मांग भरते भी देखा जा सकता है। मौनी रॉय-सूरज नाम्बियार की शादी के बाद करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा की शादी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हुए थे।

    ऐसे हुई थी करिश्मा तन्ना और वरुण की मुलाकात

    करिश्मा और वरुण के रिश्ते के बारे में बताया जा रहा है कि इनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिये हुई थी। दोनों पहले दोस्त बने फिर एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। इनका रिश्ता इतना गहरा है कि अगस्त में वरुण के बर्थडे पर करिश्मा ने अपने सभी दोस्तों को पार्टी दी थी। दोनों का रिश्ता अब शादी के बंधन में बंध गया है। वैसे बता दें, वरुण एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं बल्कि रियल इस्टेट का बिज़नस करते हैं। पहले खबरें थीं कि करिश्मा गुजरती हैं और वरुण साउथ इंडिया से तो ये शादी दोनों रीतिरिवाजों से हो सकती है, लेकिन दोनों ने अपनी रस्मों को पूरा करते हुए फेरे ले लिए थे।

    Tags