केबीसी 14 प्रोमो: अक्षय कुमार को देखकर भागी महिला, याद आ जाएगा भूल भूलैया का सीन

    केबीसी 14: अक्षय कुमार को देखकर भागी महिला, कुछ नहीं कर पाए बिग बी

    केबीसी 14 प्रोमो: अक्षय कुमार को देखकर भागी महिला, याद आ जाएगा भूल भूलैया का सीन

    कौन बनेगा करोड़पति 14 लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है और अब इसके अंतिम दिन पास आ गए हैं। लेकिन जाते जाते भी शो में पूरा एंटरटेन और ज्ञान भरपूर मिलने वाला है। शो का एक नया प्रोमो जारी हुआ जिसमें अक्षय कुमार शिरकत करते नजर आ रहे हैं। अक्षय के साथ डीजीपी प्रकाश सिंह भी शामिल होंगे। ये दोनों ही गेस्ट पद्म श्री से सम्मानित हैं। अब बात करें नए लेटेस्ट प्रोमो की तो इसमें अक्षय कुमार शांत मुद्रा में सामने खड़ी एक महिला की तरफ बढ़ते हैं और वो एकदम से चीख कर भाग जाती है। ये देखकर हर कोई हैरान नजर आता है। खुद अमिताभ बच्चन के हाव भाव भी अलग हो जाते हैं।

    वैसे ये सीन देखकर एक बार को भूल भूलैया का वो सीन याद आ जाता है जब अक्षय कुमार उस हवेली में आते जहां मंजूलिका होती है और एक महिला को वो डराते हुए उसकी तरफ बढ़ते हैं और वो भाग जाती हैं। हालांकि प्रोमों में फिर तुरंत दिखाया जाता है कि अक्षय कुमार दरअसल इससे पहले महिलाओं सेफ्टी पर बातें बता रहे होते हैं। वो कहते हैं कि चिल्लाना भी महिलाओं की सेफ्टी के लिए एक हथियार है। जिससे आसपास के लोगों को पता चल जाए। अक्षय कुमार की बताते हैं कि अगर कोई महिला सूनसान इलाके से होकर गुजर रही है तो उसे अपने आस पास की चीजों पर गौर फरमाते हुए चलना चाहिए कि कहां ईंट पड़ी है। कहां साइकिल या बाइक खड़ी है। किसकी खिड़की खुली है वगैरह वगैरह। अक्षय की इस सीख की बिग भी तारीफ भी करते हैं।

    एक दूसरे प्रोमो में डीजीपी प्रकाश सिंह सी कुंभ मेले का जिक्र कर रहे होते हैं तब बिग भी पूछते हैं कि क्या अक्षय कभी गए हैं। अक्की कहते हैं कि वो एक बार चुप चाप गए थे और चुप चाप आ गए थे। अमिताभ बच्चन इस बात पर अक्षय के मजे ले लेते हैं। लेकिन फिर अक्षय कुमार भी पीछे नहीं रहते और वो बिग बी की टांग खींच लेते हैं।

    वैसे हाल ही में शार्क टैंक 2 के जज भी केबीसी 14 के मंच पर आए थे और तब बिग बी ने उन्हें एबी टीशू का बिजनेस पेश किया था। इस पर शार्क ने कहा कि वो 100 करोड़ लगा देंगे तो अमिताभ बच्चन ने लगे हाथ 25% का साइनिंग अमाउंट मांग लिया। ये भी काफी मजेदार एपिसोड रहा था।

    Tags