केतकी दवे के पति एक्टर रसिक दवे का निधन, महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार

    रसिक पिछले दो सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें हफ्ते में तीन पर डायलिसिस पर जाना होता था। पिछले दो सालों से पत्नी केतकी और उनके बच्चे उनकी देखभाल और मेडिकल का खर्च उठा रहे थे। अब रसिक नहीं रहे।

    केतकी दवे के पति एक्टर रसिक दवे का निधन, महाभारत में निभाया था ये अहम किरदार

    एक्ट्रेस केतकी दवे और उनके परिवार के लिए बीती रात सदमे भरी रही। केतकी के पति एक्टर रसिक दवे अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीती रात मुंबई के अपने घर में एक्टर ने आखिरी सांसे ली। रसिक पिछले दो सालों से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। उन्हें हफ्ते में तीन पर डायलिसिस पर जाना होता था। पिछले दो सालों से पत्नी केतकी और उनके बच्चे उनकी देखभाल और मेडिकल का खर्च उठा रहे थे। अब रसिक नहीं रहे।

    रसिक के बारे में बताया जा रहा है कि उनकी दोनों किडनियां फेल चुकी थी। उनका लंबे समय से इलाज चल रहा था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक उनकी हालत पहले से बदतर हुई और उन्हें बचाया नहीं जा सका। एक्टर को प्यार से लोग रसिक भाई के नाम से जानते थे। उन्होंने कई गुजराती और हिंदी टीवी शो में काम किया। थिएटर भी चलाते थे। महाभारत में नंदा का निभाने वाले भी रसिक ही थे। रसिक ने आखिर बार कलर्स के टीवी सीरियल 'संस्कार-धरोहर अपनों की' में काम किया था। वो करसनदास धनसुखलाल वैष्णव के किरदार में थे। ये किरदार काफी पसंद किया गया था।

    रसिक के निधन से परिवार में मातम पसरा हुआ है। केतकी और रसिक नच बलिये में भी नज़र आये थे। अब उनका साथीदार नहीं रहा। केतकी की माँ सरिता जोशी, उनकी बहन पूर्वी जोशी भी एंटरटेनमेंट का हिस्सा हैं और कई शोज़ में नज़र आ चुकी। एक्टिंग से जुड़े इस परिवार को अब अपने एक सदस्य के जाने का गम सता रहा है। आज सुबह एक्टर का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

    Tags