खतरों के खिलाड़ी 12: एक एपिसोड के लिए मोटी रकम वसूल रहे हैं सभी कंटेस्टेंट्स, रुबीना को दी इस एक्ट्रेस ने मात

    खतरों के खिलाड़ी 12 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। इस शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट को कितनी रकम हासिल हुई है। इस बात की जानकारी सामने आई है। 

    <p>खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से जुड़ी तस्वीर&nbsp;</p>

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से जुड़ी तस्वीर&nbsp;

    कलर्स टीवी पर आना वाला शो खतरों के खिलाड़ी 12 इस वक्त लोगों के बीच ऑन एयर हो चुका है। कलर्स टीवी पर आने वाला रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 सबसे पसंदीदा शोज में से एक हैं। इस शो को रोहित शेट्टी होस्ट कर रहे हैं। हर साल इस शो का फैंस बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। इस शो में कई फेमस सेलेब्स स्टंट करते हुए नजर आते हैं। इस शो में परफॉर्म करने के लिए सेलेब्स को मोटी रकम हासिल होती है। इस बार भी कंटेस्टेंट्स को मोटी रकम हासिल हुई है। जोकि कुछ इस तरह से है। 

    जन्नत जुबैर रहमानी

    भले ही जन्नत जुबैर रहमानी ने कम टीवी सीरियल्स में काम किया है, लेकिन ये बात जानकार आपको हैरानी होगी कि एक्ट्रेस इस शो के एक एपिसोड़ के लिए करीब 18 लाख रुपये चार्ज कर रही है। जी हां, एक एपिसोड के लिए वो सबसे ज्यादा चार्ज कर रही है।

    मिस्टर फैजू

    इसके अलावा फैसल शेख यानी मिस्टर फैजू जोकि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो इस शो के लिए इतने चार्ज वसूल कर रहे हैं, जितने की कोई और भी नहीं कर रहा होगा। सामने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक एपिसोड़ के लिए करीब 17 लाख रुपये ले रहे हैं।  

    रुबीना दिलैक

    आपको ये चीज जानकारी हैरानी होगी कि बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद रुबीना दिलैक को इस शो में कम पैसे मिल रहे हैं। वह तीसरी सबसे ज्यादी फीस वसूलने वाली लिस्ट में शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक वो एक एपिसोड़ के लिए 10 से 15 लाख रुपये ले रही है। 

    शिवांगी जोशी

    सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस शिवांगी जोशी हाइएस्ट पेड कंटेस्टेंट्स में से एक है। उन्हें एक एपिसोड़ के लिए करीब 15 लाख रुपये मिल रहे हैं।

    प्रतीक सहजपाल

    प्रतीक सहजपाल लगातार फैंस का दिल जीतते हुए दिखाई दे रहे हैं। रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 के जरिए वो अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। कथित तौर पर वह एक एपिसोड़ के लिए 10 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं।

    श्रीति झा

    खतरों के खिलाड़ी 12 में श्रीति झा अलग ही धमाल मचाती हुई नजर आ रही हैं। वह शो की हाइएस्ट पेड कंस्टेंट्स में से एक है। वह हर हफ्ते के 5 लाख रुपये चार्ज कर रही है।

    Tags