Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो से पहले हफ्ते बाहर हुई ये कंटेस्टेंट, स्टंट करने में हुई फेल

    रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 12 से पहला एलिमिनेशन हो चुका है। शो से सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड बाहर हो गई हैं। जबकि एलिमिनेशन राउंड में जन्नत जुबैर और अनेरी वजानी भी थे।

    Khatron Ke Khiladi 12: रोहित शेट्टी के शो से पहले हफ्ते बाहर हुई ये कंटेस्टेंट, स्टंट करने में हुई फेल

    रोहित शेट्टी का शो खतरों के खिलाड़ी एक बार फिर अपने नए सीजन के साथ टीवी पर लौट आया है। रोहित और उनकी पूरी टीम साउथ अफ्रीका के केपटाउन में खतरों से लड़ रही है और ऑडियंस को ढेर सारा एंटरटेनमेंट दे रही है। शो की शुरुआत 2 जुलाई से हो गई है। ये शो अब शनिवार और रविवार को टीवी पर आया करेगा। लेकिन पहले ही वीकेंड में शो से एलिमिनेशन हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 12 से पहले ही हफ्ते ही सुपरमॉडल एरिका पैकर्ड बाहर हो गई हैं। उनके साथ एलिमिनेशन राउंड में जन्नत जुबैर और अनेरी वजानी भी पहुंचे थे।

    शो में दिखाया गया कि एरिका को पहले निशांत भट का साथ स्टंट करना पड़ा और इसके बाद मोहित मलिक और तुषार के साथ भी। लेकिन हर राउंड में वो हारती चली गईं। आखिरकार उन्हें एलिमिनेशन स्टंट के लिए भेज दिया गया। इस टास्क में उन्हें पानी में बैठना था और वो जंजीरों से बंधी थीं। उन्हें चाबी ढूंढ कर ये जंजीर खोलनी थी। लेकिन जगह सांपों से घिरी हुई थी। इस टास्क में भी वो एरिका भेल हो गईं। एलिमिनेशन टास्क में जन्नत जुबैर और अनेरी वजानी भी थे लेकिन उन्होंने ये टास्क पूरा कर लिया तो वो बच गए। आखिरकार एरिका पैकर्ड को बाहर जाना पड़ा।

    अब खतरों के खिलाड़ी 12 में रुबीना दिलैक, श्रीति झा, शिवांगी जोशी, अनेरी वजानी, जन्नत जुबैर, राजीव अदातिया, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट, तुषार कालिया, कनिका मान, चेतना पांडे और मोहित मलिक हैं।

    बता दें कि बॉलीवुड विलेन गैविन पैकर्ड की बेटी एरिका तब सुर्खियों में आ गई थीं जब उन्होंने उनका नाम श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत के साथ जुड़ा था। वो एक सुपरमॉडल होने के साथ साथ एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। 

    Tags