खतरों के खिलाड़ी 12: रोहित शेट्टी को धमकी देना पड़ा जन्नत जुबैर को भारी, फनी वीडियो में देखिए क्या हो गई हालत

    खतरों के खिलाड़ी के होस्ट रोहित शेट्टी को लड़ाई के लिए धमकी देने जन्नत जुबैर को पड़ गया भारी। इस तरह से डायरेक्ट ने सिखाया सबक।

    खतरों के खिलाड़ी 12: रोहित शेट्टी को धमकी देना पड़ा जन्नत जुबैर को भारी, फनी वीडियो में देखिए क्या हो गई हालत

    खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की शूटिंग फिलहाल जारी है। केपटाउन में मौजूद इस वक्त सभी कंटेस्टेंट्स अपना-अपना बेस्ट इस शो को देने में लगे हुए हैं। वहीं, सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस के बीच तस्वीरें और फनी वीडियो शेयर करते ही रहते हैं। इस लिस्ट में वैसे देखा जाए तो पहला नंबर रुबीना दिलैक और मिस्टर फैजू का है। इन सबके बीच लेकिन जन्नत जुबैर का अलग ही टशन देखने को मिला है। जन्नत जुबैर ने रोहित शेट्टी के साथ एक फनी वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उन्हें रोहित शेट्टी और जन्नत जुबैर की बॉन्डिंग काफी पसंद आई है। 

    जन्नत जुबैर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें रोहित शेट्टी एक हेलीकॉप्टर के पास लगे स्टैंड पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, जन्नत जुबैर उन्हें सामने से लड़ाई को चुनौती देते हुई नजर आ रही हैं। वो बार-बार रोहित शेट्टी को लड़ाई के लिए कहती है। थोड़ी देर बाद रोहित शेट्टी खड़े होते हैं और उनके सिर पर हल्का सा मारते हैं। बस इतने में ही जन्नत जुबैर जमीन पर बैठकर रोने लगती है। रोहित शेट्टी के साथ जन्नत जुबैर का ये वीडियो फैंस को खूब पसंद आया है। वीडियो में लोगों को जन्नत जुबैर की क्यूटनेस काफी पसंद आई है। 

    हाल ही में शो का एक लेटेस्ट प्रोमो फैंस के बीच शेयर किया गया था, जिसमें शो की यंग कंटेस्टेंट जन्नत जुबैर स्टंट करती हुई दिखाई दी। इस दौरान एक्ट्रेस बेहोश हो जाती है। प्रोमो में ये साफ दिखाया गया था कि जन्नत जुबैर वॉटर बेस्ड स्टंट कर रही होती है। वे प्लेक्सीग्लास टैंक से सीधा पानी में कूद जाती है। फिर प्रोमो के एंड में वो बेहोश होती दिखाई देती है। उन्हें स्टाफ पानी से बाहर निकालता है। वीडियो को देखने के बाद जन्नत जुबैर के फैंस की चिंता बढ़ जाती है।

    Tags