खतरों के खिलाड़ी 12: जन्नत जुबैर-कनिका मान में बहस, रुबीना को टारगेट करने के लिए फैंस ने मोहित को कहा बायस

    प्रोमो में देखा जा सकता है कि होस्ट रोहित शेट्टी मोहित से पूछते थे कि उनकी टीम से पानी वाला स्टंट कौन परफॉर्म करेगा। यहां मोहित रुबीना का नाम ले देते हैं। फिर क्या था रुबीना भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि क्योंकि वो मोहित के साथ बाकी कंटेस्टें की तरफ चिल्ल नहीं करती इसलिए एक्टर ने उनका नाम स्टंट के लिए दिया है।

    खतरों के खिलाड़ी 12: जन्नत जुबैर-कनिका मान में बहस, रुबीना को टारगेट करने के लिए फैंस ने मोहित को कहा बायस

    खतरों के खिलाड़ी 12 इस समय टीवी का सबसे पॉपुलर शो बना हुआ है। अपने फेवरेट सेलेब्स को खतरनाक स्टंट करते देख फैंस खुश हैं, वहीं कुछ इन कंटेस्टेंट के बीच हो रहे विवाद पर बातें कर रहे हैं। अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है।

    इस प्रोमो में मोहित मलिक और रुबीना दिलैक की बीच की बहस ऑडियंस को साफ नज़र आ रही है। साथ ही ये भी कि दोनों शायद एक दूसरे के साथ अच्छा रिश्ता शेयर नहीं करते। प्रोमो में देखा जा सकता है कि होस्ट रोहित शेट्टी मोहित से पूछते थे कि उनकी टीम से पानी वाला स्टंट कौन परफॉर्म करेगा। यहां मोहित रुबीना का नाम ले देते हैं। फिर क्या था रुबीना भड़क जाती हैं। एक्ट्रेस कहती हैं कि क्योंकि वो मोहित के साथ बाकी कंटेस्टें की तरफ चिल्ल नहीं करती इसलिए एक्टर ने उनका नाम स्टंट के लिए दिया है।

    यहां तक कि दूसरे टीम के निशांत कहते हैं कि अगर उन्हें चुनना होता तो वो कनिका का नाम लेते। इसके जवाब में कनिका जन्नत जुबैर को स्टंट के लिए चुनती। दोनों के बीच भी बहस बढ़ जाती हैं। ये वैसे पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी मोहित। रुबीना को टास्क के लिए चुन चुके हैं। यहां एक्ट्रेस के फैंस उन्हें बायस होने के लिए ट्रोल हो रहे हैं।

    वैसे बता दें, जब से खतरों के खिलाड़ी 12 की शुरुआत हुई है तभी से मोहित और तुषार कालिया की रुबीना के साथ कोल्ड वॉर देखी जा सकती है। कनिका मान के साथ एक स्टंट में रुबीना ने एक्ट्रेस पर चीटिंग करने का आरोप लगाया था। यहां तुषार ने एक्ट्रेस को टारगेट किया था। बाद में रोहित शेट्टी रुबीना के सपोर्ट में आये। अब इस सीजन के फिनाले एपिसोड का इंतजार हो रहा है। बताया जा रहा है फैज़ल और मोहित के बीच खिताबी जंग देखी जाएगी।

    Tags