खतरों के खिलाड़ी 12: मोहित ने रुबीना को किया टारगेट, कहा -तुम्हें टीवी पर दिखने के लिए स्टंट करना था'

    इसके जवाब में मोहित उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने ही कहा था कि वो टीवी पर दिखी नहीं है इसलिए आज दिखने के लिए वो ये स्टंट परफॉर्म करेंगी। बाद में एक्ट्रेस को रोते हुए देखा गया। जन्नत जुबैर उन्हें चुप करवा रही थीं।

    Rubina Dilaik Mohit Malik

    Rubina Dilaik Mohit Malik

    खतरों के खिलाड़ी 12 इस समय पसंद किया जाने वाला सबसे पॉपुलर शो है। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों को स्टंट करते देखना फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं। लेकिन एक्टर्स के आपसी विवाद भी फैंस को हैरान कर रहे हैं। पिछले दिनों रुबीना दिलैक और कनिका मान के बीच के टास्क को लेकर बहस देखी गई थी। कनिका के बचाव में तुषार कालिया ने भी एक्ट्रेस से पंगा लिया था जिसका जवाब रोहित शेट्टी ने दिया। अब मोहित मलिक का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो रुबीना से एक टास्क को लेकर बात करते दिख रहे हैं।

    दरअसल, सांप के साथ एक स्टंट परफॉर्म करना था। इस टास्क के लिए मोहित ने रुबीना का नाम लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें सांपों से डर लगता है वो ये स्टंट नहीं करना चाहती हैं। इसके जवाब में मोहित उन्हें याद दिलाते हैं कि उन्होंने ही कहा था कि वो टीवी पर दिखी नहीं है इसलिए आज दिखने के लिए वो ये स्टंट परफॉर्म करेंगी। बाद में एक्ट्रेस को रोते हुए देखा गया। जन्नत जुबैर उन्हें चुप करवा रही थीं।

    ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस रुबीना का समर्थन कर रहे हैं और मोहित को ट्रोल। वैसे रुबीना के फैन तुषार वाले मामले में भी एक्ट्रेस को सपोर्ट कर चुके हैं।

    बता दें, खतरों के खिलाड़ी का रविवार वाला एपिसोड धमाकेदार रहा है। आखिरी के स्टंट के लिए कनिका मान और सृती झा सामने आई। दोनों को एक हेलीकाप्टर वाला स्टंट करना था जिसमें कनिका अधूरा स्टंट छोड़ कर ही हार मान गई और पानी में छलांग लगा बैठीं। ऐसे में सृती झा ने स्टंट भी पूरा किया और अपनी टीम को एलिमिनेशन से भी बचाया।

    Tags