खतरों के खिलाड़ी 12: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी रुबीना दिलैक, जानिए हर हफ्ते मिल रहे हैं कितने लाख

    अब नए सीजन में रुबीना को देखना और ज्यादा मज़ेदार होगा। वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों के साथ स्टंट परफॉर्म करती दिखेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी रुबीना ही हैं।

    खतरों के खिलाड़ी 12: सबसे महंगी कंटेस्टेंट बनी रुबीना दिलैक, जानिए हर हफ्ते मिल रहे हैं कितने लाख

    बिग बॉस 14 का ख़िताब अपने नाम करने वाली बॉस लेडी रुबीना दिलैक अब जल्द ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में नज़र आने वाली हैं। शो की शूटिंग के लिए बीती रात एक्ट्रेस मुंबई से साउथ अफ्रीका के केप टाउन के लिए रवाना हुई हैं। इस मौके पर उन्हें पति अभिनव शुक्ला एयरपोर्ट तक छोड़ने आये। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और फिर रवाना हो गये। रुबीना को बिग बॉस 14 की ट्रॉफी जीतने के बाद ही खतरों के खिलाड़ी में भाग लेने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन कोरोना होने की वजह से एक्ट्रेस शो का हिस्सा नहीं बन पाई। एक कारण ये भी था कि पिछले सीजन में पति अभिनव शुक्ला कंटेस्टेंट थे। ऐसे में दोनों दोबारा साथ एक ही शो नहीं करना चाहते थे। अब नए सीजन में रुबीना को देखना और ज्यादा मज़ेदार होगा। वो एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरों के साथ स्टंट परफॉर्म करती दिखेंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सीजन की सबसे महंगी खिलाड़ी रुबीना ही हैं।

    एक रिपोर्ट ने दावा किया है कि खतरों के खिलाड़ी 12 के लिए रुबीना दिलैक को सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है। उन्हें हर हफ्ते के 20 लाख रूपये दिए जायेंगे जो अपने आप में काफी बड़ी रकम है। इतनी महंगी खिलाड़ी को स्टंट परफॉर्म करते देखना मज़ेदार होगा।

    बता दें, रुबीना 2020 में बिग बॉस 14 का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान राहुल वैद्य संग उनकी जंग, राखी सावंत से झगड़े और पति के लिए प्यार देखा गया था। उनके इसी बर्ताव ने ऑडियंस के दिल में जगह बना ली थी और उन्हें बॉस लेडी। शो के दौरान उन्हें कई बड़े स्टार्स, फैंस से समर्थन मिला। अंत में उन्होंने शो का ख़िताब अपने नाम किया। बाद में उन्होंने अपने सीरियल ‘शक्ति: अस्तित्व के अहसास’ में भी वापसी की। अब एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी में जबरदस्त स्टंट करती दिखेंगी।

    Tags