खतरों के खिलाड़ी 12: आग से खेलती नजर आईं सृति झा, बाकी कंटेस्टेंट्स का खुला रह गया मुंह
खतरों के खिलाड़ी 12 इन दिनों लगातार दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। कंटेस्टेंट्स अपनी सारी हदें पार करके स्टंट कर रहे हैं। अब सृति झा को ही देख लीजिए कैसे आग से खेलती नजर आ रही हैं।
रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। लोग बड़े ध्यान से सेलेब्स के स्टंट्स देखते हैं। रोहित शेट्टी इस बार भी शो को होस्ट कर रहे हैं। वो जितना ही शो में सख्त होते हैं, उतना ही ऑफ कैमरा मस्ती करते नजर आते हैं। शो कंटेस्टेंट्स भी लगातार अपनी दमदार परफोर्मेंस दे रहे हैं। कुछ कुछ तो हैरान कर देते हैं और सोच भी नहीं सकते कि आखिर सेलेब्स भी इतने खतरनाक स्टंट कर सकते हैं। अब सृति झा को ही ले लीजिए। चैनल ने एक नया प्रोमो जारी किया है। इसमें एक्ट्रेस आग से खेलती नजर आ रही हैं। एक डंडा और उसके दोनों ओर आग की लपटे हैं औ सृति इसे गोल गोल अपने हाथों पर बड़े प्यार से नचा रही हैं। आपको यकीन होगा कि नाजुक सी दिखने वाली एक्ट्रेस ये कमाल कर सकती है।
सृति का ये स्टंट देखकर हर कोई हैरान है। वहां खड़े बाकी कंटेस्टेंट्स ने सृति के लिए तालियां भी बजाईं और हैरानी भी जताई। प्रोमो में साफ देखा जा सकता है कि कनिका मान का तो मुंह ही खुला रह गया है। मेकर्स ने ये प्रोमो शेयर करते हुए लिखा, ''सृति के फायरी मूव्स ने बना ली हमारे दिल में जगह।'' आप भी देखिए सृति का ये दमदार स्टंट।
शो में लगातार एलिमिनेशन भी हो रहे हैं। इसलिए हर कोई अपनी दमदार परफोर्मेंस दे रहा है। पिछले हफ्ते शो से प्रतीक सहजपाल बाहर हो चुके हैं। उन्होंने आखिरी राउंड में आकर हार मान ली थी। प्रतीक शो के चर्चित कंटेस्टेंट्स में से एक थे। उनके अलावा शो से अब तक शिवांगी जोशी, एरिका और अनेरी वजानी भी जा चुके हैं। बाकी कंटेस्टेंट्स का शो में लगातार धमाल जारी है।