खतरों के खिलाड़ी 12: विनर का नाम हुआ लीक, मोहित मलिक को हरा कर ये कंटेस्टेंट घर ले गया ट्रॉफी

    फिनाले एपिसोड की शूटिंग मुंबई में शूट होना तय हुआ था। ऐसे में पिछले दिनों हमने आपको जानकारी दी थी कि अंतिम मुकाबला मोहित मलिक और फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू के बीच होने वाला है। अब उस विनर के नाम का एलान हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 12 फैन पेज की माने तो मिस्टर फैजू ने ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    खतरों के खिलाड़ी 12: विनर का नाम हुआ लीक, मोहित मलिक को हरा कर ये कंटेस्टेंट घर ले गया ट्रॉफी

    खतरों के खिलाड़ी 12कलर्स टीवी का सबसे पॉपुलर शो बना हुआ है। इस शो में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कई बड़े नाम नज़र आ रहे हैं। शो के प्रोमो लगातार ऑडियंस को एंटरटेन कर रहे हैं। ऐसे में एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट की माने तो हाल में होस्ट रोहित शेट्टी ने इस सीजन के विनर के नाम का एलान कर दिया है। दरअसल, सभी एक्टर्स साउथ अफ्रीका के कैपटाउन में शूटिंग करके पिछले महीने ही वापस आ गये थे। फिनाले एपिसोड की शूटिंग मुंबई में शूट होना तय हुआ था। ऐसे में पिछले दिनों हमने आपको जानकारी दी थी कि अंतिम मुकाबला मोहित मलिक और फैजल शेख यानी मिस्टर फैजू के बीच होने वाला है। अब उस विनर के नाम का एलान हो गया है। खतरों के खिलाड़ी 12 फैन पेज की माने तो मिस्टर फैजू ने ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

    फैज़ल शेख सोशल मीडिया की दुनिया का बड़ा नाम हैं। उनके वीडियो खूब पॉपुलर हुए हैं। जन्नत जुबैर के साथ उनके रील्स फैंस पसंद करते आये हैं। ऐसी भी खबरें थीं कि फैजू और जन्नत के बीच कुछ रिश्ता है। लेकिन दोनों ने इसे सिर्फ अपनी अच्छी दोस्ती बताया। अब फैज़ल ने इतने बड़े सेलेब्रिटीज को पछाड़ने के बाद ख़िताब अपने नाम कर लिया है। हालांकि, अब इस खबर की अखिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    बता दें, खतरों के खिलाड़ी 12 कई मायनों में खास रहने वाला है। इस सीजन में टीवी के सबसे पॉपुलर स्टार्स रुबीना दिलैक, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, राजीव अदातिया, निशांत भट्ट, सृती झा, तुषार कालिया,निशांत भट्ट जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे। रोहित शेट्टी ने रुबीना को मजबूत खिलाड़ी बताया था। लेकिन अंत में ख़िताब तो कोई एक ही अपने घर ले जा सकता है। और इस सीजन का ख़िताब फैजू ने अपने नाम किया है। जल्द शो का फिनाले एपिसोड टीवी पर दिखाया जायेगा।

    Tags