खतरों के खिलाड़ी 12 विनर: तुषार कालिया बने शो जीतने वाले दूसरे कोरियोग्राफर, कार के साथ मिले इतने लाख रु

    खतरों के खिलाड़ी 12 के विनर तुषार कालिया को इनाम में 20 लाख रुपये और एक कार मिली है। वो दूसरे ऐसे कोरियोग्राफर बने हैं जिन्होंने रोहित शेट्टी का शो जीता है।

    खतरों के खिलाड़ी 12 विनर: तुषार कालिया बने शो जीतने वाले दूसरे कोरियोग्राफर, कार के साथ मिले इतने लाख रु

    खतरों के खिलाड़ी 12 का सफर आखिरकार खत्म हो गया। इस शो को अपना विनर मिल गया है। डांस कोरियोग्राफर तुषार कालिया ने सबको पछाड़ते हुए अपना ये मुकाम हासिल कर लिया है। तुषार जिस तरह से अपने स्टंट्स करते थे और शो में लगातार आगे बने हुए थे, उससे पहले ही ये बज बन गया था कि वो शो जीतेंगे और आखिरकार ऐसा हुआ भी। रोहित शेट्टी के शो को जीतने के बाद तुषार को 20 लाख रुपये की प्राइज मनी और एक मारुति सुजुकि स्विफ्ट कार मिली है।

    तुषार के साथ रनरअप में फैसल शेख थे लेकिन रोहित शेट्टी ने जैसे ही विनर का नाम ऐलान किया तो वो तुषार कालिया निकले। फाइनल में तुषार ने फैसल के अलावा मोहित मलिक, रुबीना दिलैक और जन्नत जुबैर को पछाड़ा है।  

    कौन हैं तुषार कालिया

    तुषार कालिया का बॉलीवुड की दुनिया में काफी नाम है। वो फिल्मों में गाने कोरियोग्राफ करने के अलावा डांस दीवाने के जज भी रह चुके हैं। ये शो खत्म होने के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी में हिस्सा ले लिया था। ये शो हर बार की तरह दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में खेला गया था। तुषार ने इसी साल मई में सगाई भी की है। उनकी गर्लफ्रेंड त्रिवेणी बर्मन के साथ उनकी शादी होने वाली है।

    शो जीतने वाले दूसरे कोरियोग्राफर

    बात खतरों के खिलाड़ी की आती है तो डांस कोरियोग्राफर इसमें पीछे नहीं रहते। ये पहली बार नहीं हैं जब किसी कोरियोग्राफर ने ये शो जीता है। इससे पहले पुनीत पाठकर ने भी खतरों के खिलाड़ी 9 में हिस्सा लिया था और शो जीता था। तुषार ने इतिहास दोहरा दिया है।

    Tags