Khatron Ke Khiladi 13: खतरों का सामना करते वक्त ऐश्वर्या शर्मा हुई घायल, बाजू पर आई बुरी तरह से चोट

    Khatron Ke Khiladi 13: खतरों का सामना करते वक्त ऐश्वर्या शर्मा हुई घायल, बाजू पर आई बुरी तरह से चोट

    खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रही एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा बुरी तरह से घायल हो गई हैं। उनके बाजू पर भयानक चोट आई है, जिसकी तस्वीर उन्होंने शेयर की है। 

    Khatron Ke Khiladi 13: खतरों का सामना करते वक्त ऐश्वर्या शर्मा हुई घायल, बाजू पर आई बुरी तरह से चोट

    इस वक्त लोगों के बीच खतरों के खिलाड़ी सीजन 13 को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस शो से जुड़ी हर अपडेट को जानने के लिए फैंस हमेशा से ही बेताब रहते हैं। शो से जुड़े कई कंटेस्टेंट्स अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस के बीच हमेशा बने रहते हैं। इस लिस्ट में सीरियल गुम है किसी के प्यार में काम कर चुकी पाखी का नाम भी शामिल है। एक्ट्रेस इस शो को जीतने के लिए अपनी पूरी जान लगाती हुई दिखाई दे रही है। इस दौरान उन्हें कड़ी मेहनत के साथ-साथ काफी सारी चोटों का भी सामना करना पड़ रहा है। 

    दरअसल खतरों के खिलाड़ी 13 का हिस्सा बनी ऐश्वर्या शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मिरर सेल्फी शेयर की है, जिसमें वो तस्वीर क्लिक करते वक्त अपने बाजु पर लगी चोट को दिखाती हुई नजर आ रही है। ऐश्वर्या की इस तस्वीर को देख उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान औऱ परेशान दोनों होते दिखाई दे रहे हैं। इतनी खतरनाक चोट लगने के बाद भी ऐश्वर्या के चेहरे पर जरा सा भी दर्द का एहसास नजर नहीं आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो कि वो पहले से ही इन सभी चीजों के लिए पूरी तरह से तैयारी थी। आप भी यहां देखिए ऐश्वर्या शर्मा की वायरल होती हुई तस्वीर यहां। 

    ऐश्वर्या शर्मा की इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस उनके जल्दी ठीक होने की दुआ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भले ही ये शो टेलीकास्ट नहीं हुआ है, लेकिन फैंस ये जानने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं कि ऐश्वर्या इस शो में किस तरह और कैसे स्टंट करने वाली है। खतरों के खिलाड़ी 13 में इस वक्त 14 कंटेस्टेंट्स धमाल मचाते हुए दिखाई देंगे। वैसे जो तस्वीरें और वीडियोज सामने आती है उसे देखकर ऐसा लगता है कि ये शो बाकी सीजन की तरह मजेदार होने वाला है। 

    Tags