खतरों के खिलाड़ी 13: शिव ठाकरे-अब्दु रोजिक की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

    खतरों के खिलाड़ी 13 में अब्दु रोजिक भी दिखाई देने वाले हैं। एक बार फिर से बिग बॉस के बाद शिव ठाकरे के साथ उनकी जोड़ी नजर आने वाली है। 

    खतरों के खिलाड़ी 13: शिव ठाकरे-अब्दु रोजिक की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल, मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला

    रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी हमेशा से ही लोगों के बीच हिट रहा है। इस शो का 13वां सीजन लोगों के बीच धमाल मचाने के लिए आने वाला है। इस शो से जुड़े सभी सेलेब्स कंटेस्टेंट्स शूटिंग की लोकेशन पर पहुंच गए हैं। जहां पर वो फुल मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी कंटेस्टेंट्स अपनी तस्वीरें या फिर वीडियोज सोशल मीडिया पर लोगों के बीच शेयर कर रहे हैं। वहीं, बिग बॉस 13 का हिस्सा रह चुके शिव ठाकरे भी इसमें नजर आने वाला है। लेकिन आपको ये जानकार हैरानी और खुशी दोनों होगी कि अब्दु रोजिक शो में उनके साथ दिखाई देने वाले हैं। फिलहाल अब्दु की तरफ से इसको लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

    दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक खतरों के खिलाड़ी के मेकर्स ने शो में आने को लेकर अब्दु रोजिक से फिलहाल बातचीत की है। ऐसा कहा जा रहा है कि यदि सब कुछ सही रह तो अब्दु शो में जल्दी नजर आएंगे। वो खतरनाक स्टंट को करते हुए भी शो में दिखाई देंगे। वैसे इसके अलावा शिव ठाकरे और अब्दु को फिर से फैंस बिग बॉस के बाद साथ में किसी शो के अंदर देख पाएंगे। ऐसे में फैंस के लिए ये खबर किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है। क्योंकि फैंस उन्हें साथ देखकर काफी खुश होते हैं। 

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिग बॉस 16 के घर के अंदर अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे धमाल मचाते हुए दिखाई दिए थे। दोनों की दोस्ती फैंस को काफी पसंद आई थी। मंडली का हिस्सा रहते हुए उन्होंने फैंस का फुल एंटरटेनमेंट किया था। कुछ वक्त पहले ऐसी खबर सामने आई थी कि अब्दु रोजिक ने एमसी स्टेन के चलते मंडली को छोड़ दिया है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वैसे देखा जाए तो शिव ठाकरे की तरह अब्दु रोजिक की फैन फोलॉइंग भी काफी अच्छी है।

    Tags