शीजान के करियर को तबाह करने में जुटीं तुनिषा शर्मा की मां? कर दी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स की खटिया खड़ी

    खबर आ रही है कि शीजान खान की वजह से खतरों के खिलाड़ी 13 के मेकर्स बुरा फंस गए हैं। तुनीषा शर्मा की मां ने शो के मेकर्स और चैनल को लीगल नोटिस थमा दिया है।

    शीजान के करियर को तबाह करने में जुटीं तुनिषा शर्मा की मां? कर दी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के मेकर्स की खटिया खड़ी

    तुनिषा शर्मा मामले में जेल की सजा काट चुके टीवी एक्टर शीजान खान बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में शीजान खान ने पूरे परिवार के साथ ईद का जश्न मनाया था। जिसके बाद खबर आने लगी कि शीजान खान खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स ने कुछ समय पहले ही शीजान खान को खतरों के खिलाड़ी 13 में आने का न्योता दिया है। जिसके बाद कोर्ट ने भी शीजान खान को देश से बाहर जाने की इजाजत दे दी थी।

     ये खबर सुनकर शीजान खान के फैंस काफी खुश हो गए थे। लोगों को लगने लगा था कि अब शीजान खान की जिंदगी पटरी पर लौट आएगी। हालांकि तुनिषा शर्मा की मां ऐसा नहीं होने दे रही हैं। तुनिषा शर्मा की मां शीजान खान के पीछे पड़ चुकी है। शीजान खान को ऑफर मिलते ही तुनिषा शर्मा की मां ने लीगल एक्शन ले डाला है। खबरों की मानें तो तुनिषा शर्मा की मां ने शीजान खान की वजह से कलर्स टीवी को नोटिस भेज दिया है। 

    खुद तुनिषा शर्मा की मां ने इस खबर पर मुहर लगा दी है। इंडिया फोरम से बात करते हुए तुनिषा शर्मा की मां ने कहा, 'हां ये बात सच है। मैंने कलर्स टीवी, एंडमोल और बानीजय को लीगल नोटिस भेजा है। अगर किसी इंसान पर केस चल रहा है तो चैनल उसे कैसे प्रमोट कर सकता है। क्रिमिनल को टीवी सीरियल का ऑफर कैसे दिया जा सकता है। फिलहाल शाजीन खान को लेवल बेल मिली है। वो अब भी आरोपी है।'

    आगे तुनिषा शर्मा की मां ने कहा, 'शीजान खान अलीबाबा जैसे शो का मेन लीड था। बावजूद इसके मेकर्स ने उसे दोबारा लेने के बारे में सोचा तक नहीं। चैनल इस मामले की गंभीरता को समझ रहा है। अचनाक उसे खतरों के खिलाड़ी में जाने का ऑफर कैसे मिल गया। किस बिहॉफ पर ऐसा किया गया है। शायद लोग भूल रहे हैं कि उसने मेरी बेटी के साथ क्या किया है। चैनल टीआरपी के लिए क्रिमिटल का साथ दे रहा है। आप समाज को क्या मैसेज देना चाहते हैं। यही वजह है जो मैंने लीगल एक्शन लेने की सोची।' 

    Tags