नागिन 6 के एक एपिसोड के जानिए कितने चार्ज करती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानकर खड़े हो जाएंगे आपके कान

    एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। इन दिनों वो नागिन 6 में दिखाई दे रही हैं। नागिन 6 के लिए एक्ट्रेस एक एपिसोड के कितने चार्ज करती है आइए जानते हैं यहां। 

    नागिन 6 के एक एपिसोड के जानिए कितने चार्ज करती हैं तेजस्वी प्रकाश, जानकर खड़े हो जाएंगे आपके कान

    टीवी की फेमस और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक आती हैं तेजस्वी प्रकाश। एक्ट्रेस जब भी कोई काम करती है तो वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन ही जाता है। इन दिनों एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश नागिन 6 में एक्टिंग करती हुई नजर आ रही हैं। उनकी एक्टिंग फैंस को इंप्रेस करना का काम बखूबी तरीके से कर रही है। लेकिन बहुत से लोगों के मन में ये सवाल खड़ा होता रहता है कि आखिर नागिन 6 के एक एपिसोड के लिए एक्ट्रेस कितना चार्ज करती है। आइए जानते हैं इसके बारे में यहां। 

    अपनी मांग और एक्टिंग स्किल के कारण, तेजस्वी प्रकाश सिल्वर स्क्रीन पर चमक रही हैं और दर्शकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए, एक्ट्रेस नागिन 6 के हर एक एपिसोड के लिए एक बड़ी और मोटी रकम चार्ज करती है। ईटाइम्स टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, लीड रोल में नजर आने वाली तेजस्वी एक एपिसोड 2 लाख रुपये कमा रही हैं। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इससे ये साबित होता है कि तेजस्वी प्रकाश का दबदबा टीवी इंडस्ट्री में कैसे औऱ किस तरह का है। इंडस्ट्री में उनकी सफलता और मांग उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का ही रिजल्ट है। 

    तेजस्वी प्रकाश का वर्कफ्रंट

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेजस्वी प्रकाश ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2012 में की थी, लेकिन हिट शो स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर में धारा वैष्णव की भूमिका निभाने के बाद उन्हें प्रसिद्धि मिली थी। उसके बाद उन्होंने पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी और सिलसिला बदलते रिश्तों का जैसे कई सीरियल्स में काम करते हुए देखा गया। इसके बाद तेजस्वी ने खतरों के खिलाड़ी 10 और बिग बॉस 15 जैसे रियलिटी शोज भी किए। तेजस्वी ने सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो की ट्रॉफी भी जीती। इसके बाद तेजस्वी को नागिन 6 में लीड रोल के लिए चुना गया था। 

    Tags