द कपिल शर्मा शो: सुनील ग्रोवर को शो पर वापस लाएंगे कृष्णा अभिषेक?

    कृष्णा अभिषेक को पसंद हैं सुनील ग्रोवर, शो में एक्टर को वापस लाना चाहते हैं, जानिए उनकी वापसी क्या बोले?

    द कपिल शर्मा शो: सुनील ग्रोवर को शो पर वापस लाएंगे कृष्णा अभिषेक?

    कुछ दिनों पहले ही द कपिल शर्मा शो में कृष्णा अभिषेक की वापसी हुई है और उनके वापस आने से जाहिर है शो में एक नई जान आ गई है। जब उन्होंने वापसी की थी तो टीम काफी खुश थी और सपना के कैरेक्टर में वो वापस आए थे। तभी वो कह कहे थे कि पुराने लोग आते हैं तो अच्छा लगता है लेकिन तुरंत ही राजीव ठाकुर ने उनकी टांग खींची थी और कहा था कि अगर ज्यादा पुराने लोग आ गए तो वो चले जाएंगे। उनका इशारा सुनील ग्रोवर की तरफ था।

    सबको पता है कि कपिल शर्मा से झगड़े के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। तबसे उन्होंने वापसी नहीं की है। कई बार उनके वापस आने की खबरें उड़ीं लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब कृष्णा अभिषेक से सुनील ग्रोवर से वापस आने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि अगर वो आएंगे तो अच्छा लगेगा। एक बातचीत में कृष्णा ने कहा, ''वो भी बड़े कमाल के कलाकार हैं, सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। सुनील बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं। और जरूर, मजा आएगा जब हम सब लोग स्टेज पर होंगे एक दिन, भगवान करे आए।"

    इस वीडियो के बाद कुछ लोगों ने कमेंट में अपनी बात कही है। एक सोशल मीडिया यूजर ने कहा, ''लेकिन भाई फिर तेरी छुट्टी हो जाएगी।'' एक दूसरे ने लिखा, ''सुनील आ गया तो बहुत लोग बेरोजगार हो जाएंगे।''

    फिलहाल कपिल शर्मा शो एक बार फिर दर्शकों के दिल पर राज कर रहा है। कृष्णा सिर्फ सपना ही नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ और जितेंद्र समेत तमाम कैरेक्टर्स में नजर आते हैं और दर्शकों को हंसाते हैं। कृष्णा भी शुरुआत में इस शो का हिस्सा नहीं थे। उनका चैनल के साथ पैसे और कॉन्ट्रैक्ट का इशू था जो अब सॉल्व हो चुका है।

    हालांकि कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि शो बंद हो जाएगा क्योंकि कपिल शर्मा हर बार की तरह इस बार भी ब्रेक पर जाएंगे लेकिन अभी तक इस पर कोई पुख्ता जानकारी नहीं आई है।  

    Tags