सिद्धार्थ शुक्ला की एक्स गर्लफ्रेंड आरती सिंह ने चोरीछिपे रचाई शादी, दूल्हा बने राजीव अदातिया?

    सोशल मीडिया पर टीवी अदाकारा आरती सिंह की एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आरती सिंह, राजीव अदातिया की दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। 

    सिद्धार्थ शुक्ला की एक्स गर्लफ्रेंड आरती सिंह ने चोरीछिपे रचाई शादी, दूल्हा बने राजीव अदातिया?

    बिग बॉस 13 स्टार और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह बीते काफी समय से टीवी से दूरी बनाए हुए हैं। लंबे समय से फैंस आरती सिंह के टीवी पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक भी आरती सिंह ने किसी भी टीवी शो में एंट्री की है। इसी बीच आरती सिंह की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। बीते कुछ समय से सोशल मीडिया पर आरती सिंह की एक वीडियो वायरल हो रही है। इस वीडियो में आरती सिंह दुल्हन बनी नजर आ रही हैं। वहीं बिग बॉस 15 स्टार राजीव अदातिया दूल्हा बनकर आरती सिंह के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। 

    आरती सिंह की इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हिलाकर रख दिया है। लोगों को लग रहा है राजीव अदातिया और आरती सिंह ने चोरीछिपे शादी कर ली है। अगर आपको भी ऐसा लग रहा है तो आप गलत सोच रहे हैं। आरती सिंह और राजीव अदातिया ने एक फोटोशूट के लिए दूल्हा और दुल्हन का गेटअप कैरी किया है। इस फोटोशूट के दौरान आरती सिंह और राजीव अदातिया तनु वैड्स मनु का लुक कॉपी करते नजर आए। 

    इस वीडियो को शेयर करते हुए आरती सिंह ने लिखा, तनु वैड्स मनु पार्ट 2...। बता दें आरती सिंह और राजीव अदातिया ने द ग्लैम ऑन कैलेंडर 2023 के लिए ये फोटोशूट करवाया है। वीडियो में आरती सिंह और राजीव अदातिया दूल्हा दुल्हन बनकर खूब मस्ती करते नजर आए। आरती सिंह और राजीव अदातिया की इस वीडियो ने फैंस को एक बार के लिए कंफ्यूज कर दिया है।

    गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही आरती सिंह की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें वो इंगेजमेंट रिंग पहने दिखीं थीं। तस्वीर सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया था कि आरती सिंह शादी करने वाली हैं। सालों पहले आरती सिंह का नाम टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा गया था। हालांकि आरती सिंह और सिद्धार्थ शुक्ला ने हमेशा एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। 

    Tags