कुंडली भाग्य: श्रद्धा आर्या की टूटी टांग पर मरहम लगाकर बुरा फंसी अंजुम फकीह, हो गई बुरी तरह ट्रोलिंग की शिकार

    हाल ही में श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर की वजह से ये दोनों हसीनाएं सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

    कुंडली भाग्य: श्रद्धा आर्या की टूटी टांग पर मरहम लगाकर बुरा फंसी अंजुम फकीह, हो गई बुरी तरह ट्रोलिंग की शिकार

    सीरियल कुंडली भाग्य स्टार श्रद्धा आर्या बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए श्रद्धा आर्या ने दलाई लामा पर हुए विवाद पर आपत्ति जताई थी। सोशल मीडिया पर दलाी लामा की एक वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वो एक बच्चे से किस मांगते नजर आए थे। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए श्रद्धा आर्या ने दलाई लामा की आलोटना की थी। श्रद्धा आर्या की ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। 

    लोगों ने बिना देर किए श्रद्धा आर्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। जिसके बाद श्रद्धा आर्या ने वो पोस्ट डिलीट कर दी थी। इतना ही नहीं श्रद्धा आर्या ने इंस्टाग्राम पर दलाई लामा को लेकर सफाई भी पेश की थी। वह बात अलग है कि लोग अब भी श्रद्धा आर्या के कमेंट को पचा नहीं पा रहे हैं। यही वजह है जो लोगों ने श्रद्धा आर्या के साथ साथ उनके आस पास के लोगों को निशाने पर लेना शुरू कर दिया है। 

    कुछ देर पहले ही श्रद्धा आर्या ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में श्रद्धा आर्या अपनी ऑनस्क्रीन बहन अंजुम फकीह के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। बता दें श्रद्धा आर्या ने कुछ दिन पहले ही पैर में चोट लगवा ही है। जिसके बाद से ही श्रद्धा आर्या के पैर पर प्लास्टर चढ़ा है। ऐसे में अंजुम फकीह श्रद्धा आर्या से मिलने पहुंची थीं। इस दौरान इन दोनों हसीनाओं ने एक तस्वीर शेयर की। 

    फैंस ने इस तस्वीर के सामने आते ही श्रद्धा आर्या और अंजुम फकीह दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, श्रद्धा आर्या को अदाकारा बनने का कोई हक नहीं है। कोई इसे टीवी इंडस्ट्री से निकालकर बाहर फेंको। एक दूसरे यूजर ने लिखा, अंजुम तुमको श्रद्धा आर्या जैसी लड़की के साथ नहीं रहना चाहिए। 

    Tags