माधुरी दीक्षित ने प्रेग्नेंट आलिया भट्ट के लिए भेजा ये खास गिफ्ट, नीतू कपूर हुई खुश

    सभी की निगाहें नीति टेलर और आकाश थापा की परफॉरमेंस पर टिकी रहीं। दोनों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते और शादी पर परफॉरमेंस दी थी। इस शानदार परफॉरमेंस के बाद माधुरी दीक्षित ने होने माँ बनने वाली आलिया के लिए खास गिफ्ट भेजा।

    माधुरी दीक्षित ने प्रेग्नेंट आलिया भट्ट के लिए भेजा ये खास गिफ्ट, नीतू कपूर हुई खुश

    झलक दिखलाजा 10 पर इस बार कपूर स्पेशल एपिसोड मनाया जा रहा है। इस खास जश्न में नीतू कपूर गेस्ट बन कर पहुंची। यहां वैसे तो कई कंटेस्टेंट ने अपने कोरियोग्राफर के साथ मिलकर कपूर परिवार को ट्रिब्यूट किया। लेकिन सभी की निगाहें नीति टेलर और आकाश थापा की परफॉरमेंस पर टिकी रहीं। दोनों ने रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिश्ते और शादी पर परफॉरमेंस दी थी। इस शानदार परफॉरमेंस के बाद माधुरी दीक्षित ने होने माँ बनने वाली आलिया के लिए खास गिफ्ट भेजा।

    इस खास एपिसोड का प्रोमो सामने आया जिसमें करण जौहर नीतू कपूर का स्वागत करते दिख रहे हैं। आगे माधुरी दीक्षित उन्हें आलिया के लिए गिफ्ट देते हुए कहती हैं-'नीतू जी अभी उनकी शादी भी हो गई है और अभी पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। मैं कुछ ले कर आई हूं आलिया के लिए। ये बाल गोपाल हैं।' इस खास सरप्राइज को देख कर नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को गले से लगा लिया।

    बता दें, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इस साल अप्रैल में शादी की थी। जुलाई में आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दुनिया को दे कर सभी को हैरान कर दिया। हाल में एक्ट्रेस की गोद भराई की रस्म पूरी की गई थी जिसमें भट्ट और कपूर परिवार के अलावा करण जौहर और आलिया की दोस्त पहुंची थीं। खबर की माने तो एक्ट्रेस इस साल के अंत तक माँ बन सकती हैं।