महाभारत के शकुनी मामा उर्फ गूफी पेंटल की हालत अब ठीक, जानें क्या हुई थी दिक्कत?

    महाभारत के शकुनी मामा जब एक प्ले के लिए रिहर्सल कर रहे थे, तभी उन्हें दिक्कत महसूस हुई थी, जानें अब कैसी है तबियत

    महाभारत के शकुनी मामा उर्फ गूफी पेंटल की हालत अब ठीक, जानें क्या हुई थी दिक्कत?

    महाभारत के शकुनी मामा यानी गूफी पेंटल की तबियत अचानक बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ये खबर तेजी से हर तरफ फैल गई। गूफी पेंटल को हर कोई साल 1980 आई महाभारत की वजह से जानता है। आजतक उनका शकुनी मामा का किरदार कोई नहीं भूला है। गूफी पेंटल की तबियत अब ठीक है। ई टाइम्स से खुद उनके बेटे ने ये हेल्थ अपडेट दिया है।

    महाभारत में ही युधिष्ठिर का रोल करने वाले गजेंद्र चौहान ने भी गूफी पेंटल की स्थिति स्पष्ट की है। वहीं गूफी पेंटल की एक दोस्त और टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने उनकी तबियत का पूरा ब्योरा भी दिया है। टीना ने बताया कि वो एक प्ले के लिए रिहर्सल कर रहे थे। तभी उन्हें असहज महसूस होने लगा और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्हें पानी कमी हो गई थी। डॉक्टर्स ने उनके कुछ टेस्ट किए। तब पता चला कि उन्हें थोड़ी दिल में ईशू है और किडनी का भी। हालांकि वो पहले से बेहतर हैं लेकिन उनके बेटे और दोस्तों ने फैंस से कहा है कि गूफी पेंटल के लिए प्रार्थना करें।

    बता दें गूफी की पत्नी का कुछ साल पहले ही देहांत हो चुका है। गुफी ना सिर्फ अच्छे एक्टर रहे हैं बल्कि उन्होंने डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया है। वो टीवी और फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे हैं। फिल्मों की बात की जाए तो गूफी ने रफू चक्कर, देस परदेस, दिल्लगी, मैदान-ए-जंग और दावा जैसी फिल्मों में काम किया है। वहीं सीरियल्स की बात करें तो एक्टर कानून, सौदा, अकबर बीरबल, ओम नमः शिवाय, श्रीमती कौशिक की पांच बहुएं और कर्ण संघिनी जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके हैं।

    पिछली बार उन्हें टीवी शो जय कन्हइया लाल की में देखा गया था। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा आज भी महाभारत के शकुनी के तौर पर ही जाना जाता है।  

    Tags