बबीता जी को भी परेशान करने से पीछे नहीं हटते थे शो के मेकर्स, इसीलिए शो से होती थी बार-बार गायब

    जेनिफर मिस्त्री ने हाल ही में शो छोड़ा था और अब मेनिका भदौरिया ने मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने का कारण बताया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। 

    बबीता जी को भी परेशान करने से पीछे नहीं हटते थे शो के मेकर्स, इसीलिए शो से होती थी बार-बार गायब

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा इस वक्त लोगों का हंसाने का काम बल्कि हैरान करने का ज्यादा करता हुआ दिखाई दे रहा है। कुछ वक्त पहले जब से शो में रोशन भाभी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री ने एक-एक करके प्रोड्यूसर असित मोदी की पोल खोली है। तब से काफी बवाल मचा हुआ है। अब शो से बाहर निकल चुके सितारे भी कई हैरान कर देने वाले खुलासे लोगों के बीच करते हुए दिखाई दिए हैं। 

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बावरी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदैरिया अपने हाल ही में दिए इंटरव्यू में इस बात का दावा किया कि बबीता जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता उनकी मेकर्स और असित मोदी संग अनबन हुई। उनके बीच अनबन भी हो गई। बाद में वो शो छोड़कर भी चली गई थी। उन्होंने शो में बाकी स्टार्स की सैलरी में भी फर्क को लेकर बात की थी। क्योंकि स्क्रीन पर दोनों बराबर का वक्त दे रहे हैं और उसके बावजूद आदमियों को ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। 

    मोनिका भदौरिया ने अपनी बात में कहा, 'मुनमुन दत्ता ने शो नहीं छोड़ा है लेकिन उन्हें प्रताड़ित किया गया और इसलिए वह लंबे समय से सेट पर नहीं आईं। जब मेकर्स बहुत परेशान करते हैं, तो लोग तय करते हैं कि वो काम पर वापस नहीं आ सकते, लेकिन बाद में उनको बुलाया जाता है और चीजों को बेहतर बनाने की कोशिश की जाती है। उनके (मुनमुन दत्ता) साथ भी काफी झगड़े हुए हैं। कई बार बहस के बाद तो वो सेट छोड़कर ही जा चुकी हैं और कई दिनों से सेट पर नहीं आई हैं।'

    मेकर्स पर ज्यादा एक्टर्स को ज्यादा सैलरी देने और एक्ट्रेसेस को गाली देने का आरोप लगाया गया। उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, 'वो महिलाओं को महत्व नहीं देते हैं। अगर किसी फीमेल एक्ट्रेस का शूट खत्म हो जाता है तो वो उन्हें रुकने के लिए कहते हैं। वो मेल एक्टर्स की शूटिंग पहले खत्म करने की कोशिश करते हैं। कुछ भी हो जाए, वो वहां महिलाओं को वैल्यू नहीं करते हैं।'

    Tags