मनीषा रानी का बिहार के इस तीन मंजिला घर में गुजरा था बचपन, ईटों के सहारे वीडियोज बना कर हुई मशहूर

    तंग गलियों में बीता मनीषा रानी का बचपन, देखिये नए फ्लोर की एक झलक 

    मनीषा रानी का बिहार के इस तीन मंजिला घर में गुजरा था बचपन, ईटों के सहारे वीडियोज बना कर हुई मशहूर

    मनीषा रानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का बड़ा नाम बन गई है। पहले बिग बॉस OTT 2 में ऑडियंस को इम्प्रेस करने और फिर झलक दिखलाजा 11 का ख़िताब जीतने के बाद मनीषा अब एक सबसे बड़ी एंटरटेनर के रूप में जानी जाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बिहार के मुंगेर से आने वाली मनीषा ने इस सफलता के लिए कितनी तपस्या की है। ईटों के सहारे अपने वीडियोज बना कर पॉपुलर हुई मनीषा रानी जॉइंट फैमिली में पली-बढ़ी हुई हैं। उनका मुंगेर वाला घर अब तीन मंजिला बन चुका है। ये तीन मंजिला घर इनके चाचा-ताऊ-पिता में बंटा हुआ है। आइये दिखाते हैं मनीषा का बचपन जहां बीता उस घर का एक नज़ारा।

    (नोट:- ये सभी तस्वीरें यूट्यूबर शिवम झा के वीडियो से ली गई हैं)

    मनीषा घर घर अब पहले से बदल चुका है। तीन मंजिला होने के साथ घर में महंगा फर्नीचर आ चुका है। मनीषा के यूट्यूब वीडियोज में अक्सर आपको यही घर नज़र आएगा। कभी उनके पास रिंग लाइट या ट्रायपोड की व्यवस्ता नहीं थी। एक्ट्रेस छत पर ईटों के सहारे अपने फोन को सटा कर वीडियोज बनाया करती थीं।

    मनीषा वीडियोज बनाने के लिए सबसे नीचे के फ्लोर पर बने मौसी के कमरे का सहारा लेती थीं। यही कमरा वीडियो में सबसे सुंदर दिखता था। इसके साथ ही वो अपनी मौसी के भी काफी करीब हैं। मनीषा की माँ ने बचपन में ही उनके पिता का साथ छोड़ दिया था। ऐसे में मौसी ने ही एक्ट्रेस की माँ की कमी पूरी की। साथ ही घर-परिवार के सभी बच्चों को खूब प्यार दिया।

    मनीषा ने थोड़ी सफलता मिलने के बाद अपने पिता के साथ मिलकर एक नया फ्लोर बनवाया है। ये फ्लोर वैसे तो इस्तेमाल नहीं करती हैं। क्योंकि अपने करियर की वजह से अब उन्होंने मुंबई में ही बसने का सोच लिया है। ऐसे में इस फ्लोर का इस्तेमाल उनका भाई और उनकी शादी के बाद भाभी कर सकेंगी। मनीषा के मुताबिक वो चाहती थीं कि उनकी होने वाली भाभी को लक्ज़री घर रहने को मिले।

    मनीषा आज बड़ा नाम है। लेकिन वो अपने परिवार में सभी अपनी सभी बहनों, भाइयो के करीब हैं। अब वो उनके लिए उदाहरण बन रही हैं। मनीषा अपनी बहन की बड़ी होती बेटी के लिए भी उदाहरण बन रही हैं।

    Tags