मिलिंद गाबा ने की हर्ष बेनीवाल की बहन प्रिया बेनीवाल संग शादी, तस्वीरों में देखिए कैसे बने पति-पत्नी

    पंजाबी सिंगर और बिग बॉस ओटीटी में नजर आने वाले मिलिंद गाबा ने भारतीय यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन प्रिया बेनीवाल संग शादी की है। इससे जुड़ी तस्वीरें इस वक्तत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

    मिलिंद गाबा ने की हर्ष बेनीवाल की बहन प्रिया बेनीवाल संग शादी, तस्वीरों में देखिए कैसे बने पति-पत्नी

    पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनीवाल के साथ शादी कर ली है। इस कपल ने बेहद ही शानदार तरीके से अपनी शादी की है। दोनों की शादी से जुड़ी कई खूबसूरत तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सिंगर मिलिंद गाबा और उनकी दुल्हन प्रिया बेनीवाल काफी अच्छे लग रहे हैं। तस्वीरों में कपल की खुश साफ नजर आ रही है। 

    पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने अपने रिश्ते को नया नाम देते हुए अपने जीवन के एक नए रिश्ते की शुरुआत की है। दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ अपनी शादी की सारी रस्में निभाई हैं। आपको ये जानकार हैरानी होगी कि प्रिया बेनीवाल भारत के फेमस यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल की बहन है, जिनकी कॉमेडी से भरी वीडियोज लोग काफी पसंद करते हुए नजर आते हैं। उनकी भी अपनी बहन प्रिया बेनीवाल संग एक तस्वीर शादी से जुड़ी सामने आई है, जिसमें हर्ष की बहन उनका हाथ थामे हुए सीढ़ियों पर चढ़ती हुई मिलिंद गाबा की ओर जा रही हैं। इस दौरान हर्ष ने ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी अच्छे लग रहे हैं। 

    शादी के मंडप से पहले वरमाला के वक्त मिलिंद बेहद ही रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठकर प्रिया बेनीवाल को प्रपोज करते हुए दिखाई दिए। मिलिंद के इस प्रपोज का जवाब प्रिया ने हां में दिया। इस कपल की खूबसूरत तस्वीरों ने सभी का दिल जीतने का काम बेहतरीन तरीके से किया है। वहीं, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा ने अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया बेनिवाल संग सगाई की थी। दोनो की इंगेजमेंट सेरेमनी दिल्ली में रखी गई थी। इससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं। इस खास मौके पर शामिल होने के लिए प्रिंस नरूला, सपना चौधरी, सुयश राय से लेकर फेमस सिंगर गुरु रंधावा जैसे बड़े सितारे भी पहुंचे थे।

    Tags