खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद घर लौटे मोहित मलिक को एक साल के बेटे से मिला खूब प्यार, वीडियो

    एक्टर बेटे से करीब 2 महीने बाद मिल रहे थे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अब एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें मोहित इन 2 महीनों की कैसे पूरी करते हुए बेटे के साथ खेलते नज़र आ रहे हैं। आज आपको इस वीडियो से प्यारा कुछ नहीं लगेगा। वीडियो में एक साल के एकबीर को पापा के घर लौटने की खुशी है। ये खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है।

    खतरों के खिलाड़ी 12 के बाद घर लौटे मोहित मलिक को एक साल के बेटे से मिला खूब प्यार, वीडियो

    टीवी एक्टर मोहित मलिक खतरों के खिलाड़ी 12 की शूटिंग खत्म कर साउथ अफ्रीका के केपटाउन से वापस आ गए हैं। कल सुबह एक वीडियो सामने आया था जिसमें सभी कंटेस्टेंट की वापसी हो गई और उनके परिवाले एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे थे। मोहित मलिक को लेने उनकी वाइफ अदिति बेटे एकबीर के साथ लेने एयरपोर्ट पहुंची थी। एक्टर बेटे से करीब 2 महीने बाद मिल रहे थे। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। अब एक क्यूट वीडियो सामने आया है जिसमें मोहित इन 2 महीनों की कैसे पूरी करते हुए बेटे के साथ खेलते नज़र आ रहे हैं। आज आपको इस वीडियो से प्यारा कुछ नहीं लगेगा। वीडियो में एक साल के एकबीर को पापा के घर लौटने की खुशी है। ये खुशी उनके चेहरे पर देखी जा सकती है। देखिये-

    बता दें, मोहित मलिक टीवी की दुनिया का बड़ा नाम है। एक्टर वैसे सालों से टीवी की दुनिया मे एक्टिव हैं। लेकिन इन्हें पहचान कुल्फीकुमार बाजेवाला में सिकंदर का किरदार निभा कर की। ये रोल मोहित की ज़िंदगी मे तब आया था जब उनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल ठीक नहीं थी। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें पत्नी के गहने बेचने पड़े थे। अब एक्टर सफल हैं और हो रहे हैं। अच्छे दिन आये, बेटे का जन्म हुआ औए एक्टर ने झलक दिखलाजा जैसी रियलिटी शो में अपनी पहचान बनाई थी। खतरों के खिलाड़ी 12 में भी उनकी परफॉरमेंस को खूब एन्जॉय किया गया। अब एक्टर को नए प्रोजेक्ट में देखने का इंतज़ार हो रहा है।

    Tags